कासगंज। मिनी ग्रामीण स्टेडियम नगला पट्टी में युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित दो दिवसीय खुली खेलकूद जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियन उपेंद्र कुमार बने। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अविनाश राजपूत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बालक वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में उपेंद्र कुमार विजयी रहे।
वहीं 3000 मी. दौड़ बालक वर्ग में दिलीप कुमार एवं बालिका वर्ग में मीना प्रथम स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में शशिलता एवं लंबी कूद में रीना विजयी रहीं। बालक वर्ग कुश्ती में 57 किलोग्राम भार में राजू, 61 किलोग्राम में तूफान, 65 किलोग्राम में धर्मवीर, 70 किलोग्राम में अभिषेक विजयी रहे। भारोत्तोलन के 65 किलोग्राम में रोहित एवं 61 किलोग्राम में शशांक विजयी रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख एवं युवा कल्याण अधिकारी सुमित चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। जिला प्रभारी युवा कल्याण विभाग प्रमोद यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई मुनेश कुमार ने किया। निर्णायक की भूमिका में पीटीआई राजेंद्र सिंह एवं देवेंद्र सिंह रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

कासगंज में खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में हिस्सा लेता प्रतिभागी- फोटो : KASGANJ