फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Zila Panchayat Election: Contest Between BJP And SP Candidate In Mainpuri

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मुलायम के गढ़ में सपा का 'तिलिस्म' तोड़ने की जुगत में भाजपा

Fri, 02 Jul 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार नीलेश कुमार, अमर उजाला, मैनपुरी
नीलेश कुमार, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 12:02 AM IST
सार

जिले में वर्ष 1991 से लेकर अब तक लगभग तीन दशक से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का ही कब्जा रहा है। 

विज्ञापन
UP Zila Panchayat Election: Contest Between BJP And SP Candidate In Mainpuri
मैनपुरी: भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया, सपा प्रत्याशी मनोज यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार सपा और भाजपा में सीधी टक्कर है। भाजपा जहां सपा की जमीन पर किला फतेह करना चाहती है। वहीं सपा तीन दशक से काबिज जिला पंचायत की कुर्सी को फिर हासिल करना चाहती है। दोनों ही दल और प्रत्याशी जीत के लिए जोड़ तोड़ में लगे हैं, क्योंकि किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। 

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को चुनाव होगा। सपा की ओर से मनोज यादव तथा भाजपा की ओर से अर्चना भदौरिया चुनाव मैदान में हैं। किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत के कुल 30 सदस्यों में सपा समर्थित सदस्यों की संख्या 13 और भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या आठ है। एक सदस्य कांग्रेस का है तो वहीं आठ सदस्य निर्दलीय हैं। दोनों ही दल जीत के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। चुनाव से पहले सदस्यों के ऊपर पुलिस की कार्रवाई ने सपा प्रत्याशी की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दशक से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा का है कब्जा
जिले में वर्ष 1991 से लेकर अब तक लगभग तीन दशक से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का ही कब्जा रहा है। प्रदेश में सरकारें बदलती रहीं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को सपा से कोई नहीं छीन सका। सपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पार्टी का कब्जा कायम रखना चाहती है। वहीं भाजपा अपना अध्यक्ष बनाना चाहती है। 

कब कौन रहा जिला पंचायत अध्यक्ष
- सियाराम चतुर्वेदी 1947 से 1948 तक कांग्रेस
- माधौनरायन मुदगल 1948 से 1952 तक कांग्रेस
- लायक सिंह यादव जुलाई 1952 से सितंबर 1952 तक कांग्रेस
- रामस्वरूप यादव सितंबर 1952 से अप्रैल 1957 तक कांग्रेस
- उजागर लाल अप्रैल 1957 से जून 1957 तक निर्दलीय
- सूरज सिंह मई 1957 से अप्रैल 1958 तक निर्दलीय
- डीएम प्रशासक 1958 से 1961 तक
- शिववक्ष सिंह राठौर 1961 से 1962 तक कांग्रेस
- डीएम प्रशासक 1962 से 1968 तक
- शिववक्ष सिंह राठौर 1968 से 1969 तक कांग्रेस
- सूरज सिंह यादव 1969 से 1972 कांग्रेस
- डीएम प्रशासक 1972 से 1975
- सूरज सिंह यादव 1976 से 1978 तक कांग्रेस
- डीएम प्रशासक 1978 से 1991 तक
-  सूरज सिंह यादव अप्रैल 1991 से मार्च 1992 तक सपा
- डीएम प्रशासक मार्च 1992 एक महीने तक
- शिवओंकार नाथ पचौरी (नामित) मार्च 1992 से जनवरी 1993 तक भाजपा
- डीएम प्रशासक जनवरी 1993 से जून 1994 तक
- सूरज सिंह यादव जून 1994 से मई 1995 तक सपा
- सुमन यादव मई 1995 से जून 2000 तक सपा
- सुमन यादव जनवरी 2001 से जून 2005 तक सपा
- सुमन यादव जनवरी 2006 से जनवरी 2011 तक सपा
- आशू दिवाकर जनवरी 2011 से जून 2016 तक सपा
- संध्या यादव जनवरी 2016 से अप्रैल 2021 तक सपा

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि भाजपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष इस बार होगा। निर्दलीय सदस्य भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। 

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विरोधी कितना भी प्रयास कर लें, जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सपा ही जीतेगी। सपा के पास सबसे ज्यादा सदस्य हैं। निर्दलीय में कई सदस्य समाजवादी विचारधारा के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed