फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP women commission,UP women commission VC,UP women commission Shusma shingh,women commission Shusma shingh,vice chaiman Shusma shingh,shusma shingh

दौरा : प्रसव के तुरंत बाद महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज करने पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष हुईं नाराज

Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
UP women commission,UP women commission VC,UP women commission Shusma shingh,women commission Shusma shingh,vice chaiman Shusma shingh,shusma shingh
जिला चिकित्सालय में स्थित जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक् - फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह एवं आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला को प्रसव के बाद उसी शाम को डिस्चार्ज किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने गर्भवती महिलाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा की। आयोग की उपाध्यक्ष व सदस्य ने रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हाल में कोविड-19 टीकाकरण के लिए संचालित पिंक बूथ का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर का भी निरीक्षण किया। जहां एक महिला जिसका सुबह प्रसव हुआ उसे शाम को ही डिस्चार्ज करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा किया जाना जच्चा और बच्चा दोनों के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की चिकित्सकीय स्थिति की जमीनी जानकारी कराने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन करने एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था को जानने के लिए यह निरीक्षण कराया जा रहा है। महिला टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी के लिये जिला महिला चिकित्सालयों का निरीक्षण कराया जा रहा है। जिससे महिलाओं को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य पर समुचित ध्यान दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed