{"_id":"68535cc0a2a5d82b5502cd8a","slug":"cyclist-was-thrown-several-meters-in-air-after-being-hit-by-a-car-death-goosebumps-on-seeing-it-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कई मीटर हवा में उछला साइकिल सवार, ऐसे हुई मौत...देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कई मीटर हवा में उछला साइकिल सवार, ऐसे हुई मौत...देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Thu, 19 Jun 2025 06:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:11 AM IST
सार
आगरा में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने साइकिल से जा रहे गार्ड को उड़ा दिया। टक्कर लगते ही साइकिल सवार हवा में कई मीटर उछला। दर्दनाक हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के देवरी रोड पर मंगलवार देर रात लाल रंग की एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मारकर कई मीटर ऊपर तक उछाल दिया। हादसे में मौके पर ही गार्ड की मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे में कार चंद सेकंड ही नजर आई है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
वीडियो हुआ वायरल
लग्जरी कार चालक के सड़क पर सिक्योरिटी गार्ड को उड़ाने की घटना का वीडियो दहशत में डालने वाला है। खेड़ा पंचगाई, ताजगंज निवासी सत्यप्रकाश (50) फतेहाबाद रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में सिक्योरिटी गार्ड थे। भाई महेशचंद ने बताया कि रात करीब 10 बजे साइकिल से घर लौटने के लिए निकले थे।
ये भी पढ़ें - UP: बाइक को एक किमी घसीटता ले गया ट्रक, युवक चीखता रहा...हेलमेट ने बचाई जान

गार्ड की मौत
देवरी रोड पर अचानक लाल रंग की कार हवा की रफ्तार से आई और सत्यप्रकाश को साइकिल समेत उड़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह कई मीटर तक हवा में उछले और जमीन पर आ गिरे। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का फुटेज वायरल हो रहा है। सत्यप्रकाश के दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिजन का बुरा हाल है। इस मामले में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी के हाथ की नस काटी, फिर खुद के हाथ-पैर भी काट डाले...पड़ोसी बनाते रहे VIDEO, इसलिए किसी ने नहीं रोका