फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up steamer driver beat by passengers crime news

आगरा-मध्यप्रदेश जल मार्ग संपर्क प्रभावित: रात में स्टीमर चलाने से मना करने पर चालक को पीटा, छह घंटे तक परेशान रहे यात्री

Tue, 24 Aug 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Aug 2021 12:12 AM IST
सार

यात्री हुए परेशान, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर संचालित कराया

विज्ञापन
up steamer driver beat by passengers crime news
स्टीमर न चलने से परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात में स्टीमर चलाने से मना करने पर पिनाहट कस्बे के युवकों ने रविवार की रात चालक की पिटाई कर दी। हमलावरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को छह घंटे तक स्टीमर नहीं चलाया गया। इससे लोगों का आवागमन ठप रहा। दोपहर में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर स्टीमर संचालित कराया। 

विज्ञापन

पिनाहट घाट पर लोगों के आवागमन के लिए बारिश के मौसम में स्टीमर ही एकमात्र साधन है। स्टीमर संचालक पप्पू ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे मोहल्ला चांदनी चौक निवासी दो युवक अपने रिश्तेदार को इस पार लाने के लिए स्टीमर चलाने को कहा। जबकि सूर्यास्त के बाद स्टीमर संचालन पर रोक है। इससे उसने रात में स्टीमर चलाने से मना कर दिया। आरोप है कि इस पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर सोमवार को दोपहर तक स्टीमर नहीं चलाया गया। इससे नदी के दोनों किनारों पर लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्टीमर चलाया गया। 
विज्ञापन


मथुरा में बेखौफ अपराधी: खिड़की तोड़कर पूर्व सैनिक के घर घुसे चोर, दंपती और श्वान को बेहोश कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed