{"_id":"61783be1ba954546e4144eb1","slug":"up-school-up-board-scholership-kasganj-news-agr512823133","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति योजना : यूपी बोर्ड के हजारों छात्र आवेदन करने से रह गए वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति योजना : यूपी बोर्ड के हजारों छात्र आवेदन करने से रह गए वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शासन की छात्रवृत्ति वेबसाइट का सर्वर डाउन रहने से योजना का लाभ लेने से हजारों छात्र वंचित रह गए हैं। अंतिम तिथि निकल जाने से हजारों छात्र-छात्राएं अपना आवेदन तक नहीं कर सके हैं। जिससे छात्र-छात्राएं मायूस हैं।
शासन से छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए छात्रवृत्ति योजना का संचालन किया जा रहा है। हाईस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है। योजना का लाभ पाने के लिए छात्र छात्राओं को जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे आदि के माध्यम से अब ऑनलाइन आवेदन करना होता है। शासन से आवेदन के लिए 25 अक्तूबर तक की तिथि निर्धारित की गई, लेकिन पिछले कई दिनों से विभाग की साइट का सर्वर डाउन रहने से हजारों छात्र छात्राओं को अपना आवेदन करने का मौका ही नहीं मिल पाया। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद छात्र-छात्राएं काफी मायूस हैं।
छात्रा शिवानी शर्मा ने बताया छात्रवृत्ति योजना का आवेदन करने के लिए जनसेवा केंद्र पर कई चक्कर लगाने के बाद भी आवेदन ऑनलाइन नहीं हो सका। संचालक के द्वारा सर्वर न आने की समस्या बताई गई। छात्र रोहित ने बताया कि छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए पिछले कई दिनों से केंद्र के चक्कर लगाने के बाद भी आवेदन ऑनलाइन नहीं हो सका। अंतिम तिथि निकल जाने से अब आवेदन भी नहीं हो सकेगा। शासन को तिथि बढ़ानी चाहिए। सीएससी संचालक मोहित ने बताया कि छात्रवृत्ति की साइट का पिछले 10 दिनों से सरवर की समस्या आ रही है। जिससे आवेदन ऑनलाइन करने में दिक्कतें आ रही है। 25 अक्तूबर आवेदन की अंतिम तिथि थी। काफी संख्या में छात्र छात्राएं आवेदन करने से वंचित रह गए हैं।