फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up school reopening today: Kasganj Schools Open Today

स्कूल चले हम: कासगंज में खुले स्कूल, बजी घंटी, मिले सहपाठी, कम रही पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या

Mon, 16 Aug 2021 10:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Aug 2021 10:32 AM IST
सार

सोमवार सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बधारी कला इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, बीएवी इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों में जब स्थिति देखी गई तो कहीं तो विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम थी, जबकि कहीं उत्साह दिखाई दिया।

विज्ञापन
up school reopening today: Kasganj Schools Open Today
यूपी स्कूल फिर से खुला: कासगंज के स्कूल में छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में लंबे समय के बाद विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल सोमवार से खुले। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाएं संचालित की गईं। पहले दिन विद्यार्थियों में कहीं उत्साह दिखाई दिया तो कहीं संख्या बेहद कम रही। हालांकि अधिकांश अभिभावक सहमति पत्र लेकर विद्यार्थियों के लिए विद्यालय भेजने को तैयार हैं।

विज्ञापन

पिछले लगभग पांच महीने से विद्यालय विद्यार्थियों के लिए बंद थे, लेकिन अब सरकार ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालय खोलने के निर्देश दिए। सोमवार को पहले दिन दो पालियों में कक्षाएं शुरू हुईं। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे की पालियां बनाई गई हैं। 50 फीसदी विद्यार्थी पहली पाली में और 50 फीसदी विद्यार्थी दूसरी पाली में बुलाए गए। सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बधारी कला इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, बीएवी इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों में जब स्थिति देखी गई तो कहीं तो विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम थी, जबकि कहीं उत्साह दिखाई दिया। जीजीआईसी में छात्राएं पहले दिन कम ही पहुंचीं, जबकि बधारी कला इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर में सीमित संख्या में विद्यार्थी थे। इधर डीआईओएस एसपी सिंह विद्यालयों के निरीक्षण के लिए निकले। डीआईओएस ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खुलवाए हैं।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में खुले स्कूल: ब्रज में ताली बजाकर बच्चों का स्वागत, हाथ सैनिटाइज कर दिया प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed