{"_id":"65ae93b2b599b5c82a0b3e3e","slug":"up-school-closed-news-dm-order-due-to-cold-and-fog-all-coaching-will-remain-closed-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के चलते डीएम ने दिए आदेश: स्कूलों के साथ कोचिंग भी रहेंगी बंद, आदेश न मानने वालों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के चलते डीएम ने दिए आदेश: स्कूलों के साथ कोचिंग भी रहेंगी बंद, आदेश न मानने वालों पर हुई कार्रवाई
Mon, 22 Jan 2024 09:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:41 PM IST
सार
Up Coaching Closed News: शीतलहर में जहां स्कूल बंद हैं, वहीं कोचिंगों में बच्चों को बुलाया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी की टीम ने दो कोचिंगों पर छापा मारा। दोनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Coaching Closed
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में शीतलहर में जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हुए हैं। पर, ग्रामीण क्षेत्रों में कई कोचिंग सेंटरों में बच्चों को पढ़ने के लिए बुलाया जा रहा है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने टीम को कार्रवाई के लिए भेजा तो बिना मान्यता के दो सेंटर पकड़े गए। हालांकि एक बंद था।
किरावली तहसील में नोडल अधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार सारस्वत ने छापा मारा। ग्राम अटूस में जीनियस कोचिंग सेंटर पर 8 से 9 वर्ष के करीब 55 बच्चे सर्दी में पढ़ते मिले। सर्दी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं था। इसके बाद किड्स हेवन कोचिंग सेंटर पर टीम पहुंची। कोचिंग सेंटर पर कोई नहीं मिला। कोचिंग की मान्यता का कोई कागज टीम को नहीं मिला।
ये भी पढ़ें - सर्दी में डीएम ने फिर बढ़ाई छुट्टी: 24 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, 12वीं तक के छात्रों का समय बदला
विज्ञापन
वहीं पनवारी में रामचरण विद्यालय परिसर में छात्र खुले में पढ़ते मिले। अध्यापक ने नवोदय और सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा तैयारी कराने की जानकारी दी। नोडल अधिकारी राजकुमार सारस्वत ने बताया कि अटूस के दोनों कोचिंग संचालकों के पास मान्यता संबंधी कोई कागज नहीं मिला। इन अवैध कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दी गई है। स्कूल के लिए भी लिखापढ़ी की गई है।
किराये के भवन में शुरू हो जाते सेंटर
किराए का मकान या दुकान लेकर कोचिंग सेंटर शुरू कर दिए जाते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में ऐसे कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।