फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Protest at Toll Plaza Backfires FIR Filed Against 20 Including 6 Leaders

UP: टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, सपा के 6 नेताओं समेत 20 पर एफआईआर;  इनर रिंग रोड पर किया था हंगामा

Wed, 06 May 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 06 May 2026 11:25 AM IST
सार

आगरा इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर सपा के 6 नेताओं समेत 20 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि धारा 163 लागू होने के बावजूद प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
UP Protest at Toll Plaza Backfires FIR Filed Against 20 Including 6 Leaders
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने पर समाजवादी पार्टी के छह नेताओं सहित 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिना अनुमति के प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना एत्मादपुर में तैनात उपनिरीक्षक कपिल कुमार ने दर्ज कराई एफआईआर के अनुसार घटना 2 मई दोपहर करीब 3 बजे की है। सपा महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोरा, देवेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव लाला गुर्जर, नितिन वर्मा, भरत सिंह और जिला महासचिव संतोष पाल दर्जनों समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। ये लोग समाजवादी पार्टी के झंडे लहराते हुए क्षेत्रीय लोगों के वाहनों का टोल फ्री करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से अनुमतिपत्र मांगा, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने उन्हें समझाया कि क्षेत्र में धारा 163 बीएनएसएस लागू है, जिसके तहत चार से अधिक व्यक्तियों का गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद आरोपियों ने नारेबाजी जारी रखी और सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया। इस कार्रवाई को महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने पुलिस का पक्षपात पूर्ण रवैया बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कमिश्नरेट पुलिस भाजपा सरकार के इशारे पर विपक्ष से विरोध का अधिकार भी छीन रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed