{"_id":"69ae4d8d97d808ad50085ab4","slug":"up-polls-2027-strategy-set-bjp-rss-meeting-assigns-door-to-door-outreach-task-to-workers-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, भाजपा और आरएसएस हुई बैठक; इन तीन मुद्दों पर बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, भाजपा और आरएसएस हुई बैठक; इन तीन मुद्दों पर बनी रणनीति
Mon, 09 Mar 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:03 AM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आगरा में भाजपा-आरएसएस की समन्वय बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। कानून व्यवस्था, विकास और हिंदुत्व के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने का होमवर्क दिया गया।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : UP Govt YT Channel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। शनिवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वयक बैठक में जनता के मुद्दे, अपेक्षाओं और समाधान पर लंबी बैठक हुई। इसमें एक तरह से चुनाव की पटकथा तैयार हो गई है। कार्यकर्ताओं को होमवर्क मिल गया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर में हुई समन्वयक बैठक में कानून व्यवस्था, विकास और हिंदुत्व के मुद्दे पर डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। भाजपा-आरएसएस के पदाधिकारियों की ये उच्चस्तरीय छठवीं और अंतिम बैठक बताई जा रही है। इन बैठकों में प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारियों ने जनता का इनपुट और समस्याओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने किए जा रहे कार्य और आगामी योजना के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन बैठकों के बाद कार्यकर्ता प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, मोदी-योगी राज में हो रहे विकास कार्य और प्रमुख बिंदु हिंदुत्व के भरोसे ही मैदान में उतरेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को होम वर्क मिला है। इसमें माफियाराज का खात्मा, बेहतर कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए लोगों को योगी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन समेत अन्य क्षेत्रों में किए गए विकास को भी जनता को बताया जाएगा।
धर्मांतरण, अवैध मजार के जरिये अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बरतते हुए हिंदुत्व विचारधारा को धार दी जाएगी। लोगों को भाजपा राज में तीर्थस्थलाें के विकास, आयोजन और सांस्कृतिक-धार्मिक क्षेत्र के लिए किए जा रहे कार्याें को भी बताया जाएगा। इस होमवर्क के साथ कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे। इसमें भाजपा के आनुषंगिक संगठन भी सहयोग करेंगे।