फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police sub inspector commits suicide in kasganj district

कासगंजः सबइंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से मारी खुद को गोली, मौत

Mon, 26 Aug 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
up police sub inspector commits suicide in kasganj district
उपनिरीक्षक देवी सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में पटियाली क्षेत्र में देर शाम दरियावगंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक देवी सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी एवं पटियाली थाने की पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है। उपनिरीक्षक के आत्महत्या कर लेने के मामले से पुलिस महकमे में खलबली मची है। 
विज्ञापन


उपनिरीक्षक देवी सिंह द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी उस समय हुई जब फायर स्टेशन के चौकीदार ने फायर स्टेशन कैंपस में उपनिरीक्षक की बाइक खड़ी देखी, लेकिन वह दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौकीदार ने परिसर के भवन में देखा तो जीने के पास उपनिरीक्षक लहूलुहान अवस्था में पड़े थे और उनकी सर्विस रिवाल्वर भी पास में ही पड़ी थी। चौकीदार ने तत्काल मामले की जानकारी पटियाली पुलिस को दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उपनिरीक्षक की मौत हो चुकी थी। पटियाली पुलिस ने मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े।

उपनिरीक्षक देवी सिंह मूलरूप से मथुरा के जमुना पार इलाके के रहने वाले हैं और करीब एक वर्ष से उनकी दरियावगंज चौकी पर तैनाती थी। आज वे शाम के समय चौकी से निकले और फायर स्टेशन जा पहुंचे, जहां वे मृत अवस्था में मिले।
 

अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, पटियाली सहित अन्य थानों की पुलिस भी पहुंच गई है। उपनिरीक्षक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस अधिकारी परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय बोले, कांग्रेस अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं बल्कि तरीके का विरोध कर रही

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी गई है। मौके पर रिवाल्वर पड़ी मिली है और एक नौ एमएम का खाली कारतूस भी मिला है। फोरेंसिक टीम को जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया है। टीम मौके से साक्ष्य एकत्रित करेगी। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed