{"_id":"68b0226de783da3a05002364","slug":"up-police-officer-slapped-people-were-shocked-by-filmy-style-incident-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्दी वालों पर आफत: दरोगा के साथ बीच सड़क पर हुआ ऐसा कांड...हक्के-बक्के रह गए लोग, पुलिसकर्मी रहें सावधान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी वालों पर आफत: दरोगा के साथ बीच सड़क पर हुआ ऐसा कांड...हक्के-बक्के रह गए लोग, पुलिसकर्मी रहें सावधान!
Thu, 28 Aug 2025 03:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Aug 2025 03:03 PM IST
सार
वर्दी में छाछ लेने आए दरोगा उस समय हैरान रह गए, जब उनके पीछे से जोरदार थप्पड़ पड़ा। दरोगा जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी युवक तेजी से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : chatgpt AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह क्षेत्र में एक दरोगा के उस समय होश उड़ गए, जब पीछे से उनके जोरदार थप्पड़ पड़ा। दरोगा वर्दी में थे और डेरी से छाछ लेने के लिए आए थे। थप्पड़ पड़ते ही दरोगा जोर से चिल्लाए। वे जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही जिस बाइक सवार ने उन्हें थप्पड़ जड़ा, वो तेजी से वहां से भाग निकला। ये घटना देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। दरोगा गुस्से से आग बबूला होने लगे, लेकिन उस समय करते भी तो क्या। दरोगा ने आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले, लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लग सका।
विज्ञापन
छाछ लेने आए थे दरोगा
दूध की दुकान पर मंगलवार की रात 9 बजे छाछ लेने गए एक बाइक सवार दरोगा को पीछे से थप्पड़ मारकर युवक के भाग जाने का मामला सामने आया है। घटना इटावा अड्डा की पुलिया के पास का है। बुलेट सवार बाह थाने में तैनात एक दरोगा मंगलवार रात 9 बजे दूध, पनीर की दुकान पर छाछ लेने गए थे। बताया गया है कि दुकान के सामने उन्होंने अपनी बाइक रोकी ही थी, तभी पीछे से आए दूसरे बाइक सवार ने दरोगा को पीछे से थप्पड़ मार दिया और भाग निकला।

सीसीटीवी में कुछ न मिला
लोगों ने बताया कि थप्पड़ मारे जाने की घटना से आहत दरोगा पहले खुद ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बाद में जानकारी होने पर बाह थाने की पुलिस भी छानबीन में जुट गई। बताया गया है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोग उठाए भी हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर बाह के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि दरोगा को थप्पड़ मारे जाने की घटना की जांच की जा रही है।