{"_id":"634e579d32be454c0c039172","slug":"up-police-inspector-sexually-abused-minor-girl-by-keeping-in-the-room-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: पहले युवकों ने फिर दरोगा ने की दरिंदगी, किशोरी संग हैवानियत की सीएम योगी से शिकायत करेगा पीड़ित पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: पहले युवकों ने फिर दरोगा ने की दरिंदगी, किशोरी संग हैवानियत की सीएम योगी से शिकायत करेगा पीड़ित पिता
Tue, 18 Oct 2022 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:07 PM IST
सार
पीड़ित लड़की का आरोप है कि तीन युवक उसके घर से ले गए थे। दो ने दुष्कर्म किया। जब पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो दरोगा ने एक रात कमरे में रखा। आरोप है कि दरोगा ने धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में नाबालिग किशोरी की बरामदगी के बाद एक दारोगा पर दुष्कर्म के आरोप वाले मामले में पीड़ित पक्ष को धमकियां मिल रही हैं। पिता का कहना है कि जान का खतरा है। जिला स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है, अपनी फरियाद लेकर लखनऊ में सीएम योगी के पास जाएगा।
कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत 25 मई को शहर की एक लड़की को तीन लोग भगाकर ले गए थे। 13 दिन तक उसे किसी गांव में रखकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि पुलिस ने बरामद किया तो विवेचना कर रहे दारोगा विजय सिंह ने एक रात अपने कमरे में रखकर दुष्कर्म किया। शनिवार को किशोरी के पिता ने मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर दारोगा पर कार्रवाई की मांग की। रविवार को मुख्यमंत्री के एटा आगमन के दौरान किशोरी को लेकर उसके पिता ने उनसे मिलने का मन बनाया। लेकिन घर पर पुलिस तैनात कर परिजन को नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लव, सेक्स और धोखा: मंगलामुखी की सुंदरता का कायल हुआ मैनपुरी का युवक, शादी करने के बाद कर दी ऐसी हरकत

घर में कर दिया गया था नजरबंद
मुख्यमंत्री के जाने के बाद पुलिस हटाई गई। सोमवार को पिता ने बताया कि मामला उछलने के बाद पुलिस व अन्य लोगों के लगातार फोन आ रहे हैं। आरोप वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, धमकियां दी जा रही हैं। आला अधिकारी भी कुछ नहीं कर रहे। लगता है जिला स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी जाएगी और उन्हें न्याय नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लव, सेक्स और धोखा: मंगलामुखी की सुंदरता का कायल हुआ मैनपुरी का युवक, शादी करने के बाद कर दी ऐसी हरकत