{"_id":"66c4074c64fdcf99a50b02cd","slug":"up-police-constable-exam-question-papers-will-be-kept-in-the-treasury-monitoring-will-be-cctv-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police Constable Exam: ट्रेजरी में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police Constable Exam: ट्रेजरी में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
Tue, 20 Aug 2024 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:32 AM IST
सार
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रश्नपत्र ट्रेजरी में रखे जाएंगे, जिनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। इसके साथ ही पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। पुलिस सुरक्षा के साथ ट्रेजरी में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। इनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की मदद से लखनऊ में बैठे अधिकारी नजर रख सकेंगे। पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर 1-1 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करा दी गई है। प्रश्नपत्र पूरी सुरक्षा में होंगे। इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में फोर्स रहेगी। गेटों पर सघन तलाशी ली जाएगी। पूर्व में 58 अपराधी जेल भेजे गए थे। यह किसी न किसी तरीके से परीक्षा में गड़बड़ी करने में शामिल थे। इन सभी के बारे में जानकारी जुटा ली गई है। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अगर, वो फिर से परीक्षा में गड़बड़ी करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिससे हर घंटे का अपडेट लिया जाएगा। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 27 सेंटर पर 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को आयोजित होगी। इन पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। हर पाली में 12-12 हजार परीक्षार्थी रहेंगे। इस तरह से सवा लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।