{"_id":"5a97fa964f1c1baa1b8ba179","slug":"up-police-action-on-holi-for-unlawful-activity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर हुड़दंगियों की जमकर खबर ले रही यूपी पुलिस, दारू पीकर निकले तो होगा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हुड़दंगियों की जमकर खबर ले रही यूपी पुलिस, दारू पीकर निकले तो होगा ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 01 Mar 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने सख्ती की है। गुरुवार को शहर में ही 150 से अधिक हुड़दंगी हवालात में डाले गए। इनमें ज्यादातर शराब पीकर पड़ोस में झगड़ा करते मिले।
इनकी शिकायत यूपी 100 पर की गई। इनके अतिरिक्त दारू पीकर गाड़ी दौड़ाने वाले भी रहे। रंग के दिन भी पुलिस की सख्ती जारी रहेगी। जगह जगह चेकिंग बैरियर लग गए हैं।
हरीपर्वत थाना की हवालात तो दोपहर तक ही फुल हो गई। न्यू आगरा में भी पुलिस ने 15 लोग पकड़े। सबसे ज्यादा कार्रवाई एत्माद्दौला और जगदीशपुरा में की गई।

Trending Videos
यहां पुलिस को दिन भर दौड़ना पडा़। कभी कहीं से झगड़े की सूचना आती तो कभी कहीं से। बुधवार की रात भी तीन जगह झगड़ा हुआ। नरायच, सती नगर में दारू पीकर युवा भिड़ गए थे।
सिकंदरा में महर्षि पुरम के पास झगड़ा होने पर यूपी - 100 से पुलिस पहुंची। ताजगंज में भी झगड़े खूब हुए हैं। पुलिस ने सदर, एमजी रोड, माल रोड पर चेकिंग बैरियर लगाए हैं। पालीवाल पार्क की तरफ भी सख्ती की जा रही है।
यमुना किनारा रोड पर सड़क किनारे पुलिस खड़ी की गई है। हुड़दंगियों के चालान शांति भंग की धारा 151 में किए जा रहे हैं। इन्हें मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जाएगा। अगर जमानत नहीं मिली तो जेल की हवा खानी पड़ेगी।