फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Election Results 2021 Counting Live in Agra zone

UP Panchayat Election Result 2021: आगरा मंडल में मतगणना जारी, जानिए कहां-कहां घोषित हो चुके हैं नतीजे

Mon, 03 May 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 May 2021 12:16 AM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद समेत जोन के सभी जिलों में मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Up Panchayat Election Results 2021 Counting Live in Agra zone
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा समेत जोन के सभी जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना शुरू होने का समय आठ बजे था, लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर आठ बजे के बाद ही वोटों की गिनती शुरू हो सकी। दोपहर 12 बजे के बाद चुनाव परिणाम आने लगे। चुनाव आयोग ने जीत के जश्न पर रोक लगाई है। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। 

विज्ञापन

उम्मीदवारों के बीच टक्कर जारी
आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में रात 9 बजे तक 288 पदों का परिणाम घोषित हो सका। जिनमें 140 ग्राम प्रधान, 104 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 104 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्यों के 51 वार्ड की मतगणना में हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। जिला पंचायत में 587 उम्मीदवारों के बीच टक्कर जारी है।
विज्ञापन


आगरा के चुनाव नतीजे
- एत्मादपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत यूसुफपुर से पप्पू बघेल ने प्रधानी के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है। वह तीसरी बार प्रधान बने हैं। उन्होंने हरवीर (खड़ाऊं) को हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत गढ़ी बच्ची से महिला उम्मीदवार सरोज देवी ने 10 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने लता देवी को कराया है। 
- शमसाबाद विकासखंड की ग्राम सभा गतौली कला से रामनाथ प्रधान पद पर सात मतों से जीत गए हैं।
- ग्राम सभा नगला धीर से सर्वेश देवी 81 मतों ने जीत दर्ज की। ग्रामसभा जोर से रीमा देवी ने प्रधानी का चुनाव जीता है। 
- शमसाबाद की ग्राम पंचायत भानपुरा से गुड्डी देवी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। 
- फतेहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत तारोली गुर्जर से प्रधान पद पर वीरभान सिंह 172 वोटों से जीते हैं। 
- फतेहाबाद विकासखंड में ग्राम पंचायत तारौली गुर्जर से प्रत्याशी वीरभान सिंह जीते हैं, कुल मत 440 मिले, 172 वोटों से विजयी हुए।
- फतेहाबाद विकासखंड ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर से पिंकी देवी पत्नी रामवीर, को कुल मत 480 प्राप्त हुए वे 69 वोटों से जीतीं।
- फतेहाबाद विकासखंड में ग्राम पंचायत तिवाहा से प्रत्याशी सुरेश सिंह को कुल मत 581 मिले वे 300 वोट से विजयी हुए।

शमशाबाद में रहा करीबी मुकाबला
आगरा में विकासखंड शमशाबाद की ग्रामसभा भनपुरा गुड्डी देवी ने 12 वोटों से जीत हासिल की है, उन्हें 228 वोट मिले। ग्रामसभा तोर से रीमा देवी ने 15 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें 245 वोट मिले। पट्टी शेखूपुर से ममता देवी 130 वोटों से विजयश्री प्राप्त की। नगला धीर से सर्वेश देवी ने 81 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें 354 वोट मिले। गदौली कला से रामनाथ सात वोटों से जीते। शाहपुर से राजेश फौजी 130 वोटों से जीते, इन्हें 336 वोट मिले। नगला भीक्की से सोनू परमार 211 वोट से जीते, डबरई से दुर्योधन 73 वोटों से जीते उन्हें 599 वोट मिले। सिंगेचा से 242 वोटों से गायत्री देवी जीतीं, उन्हें 392 वोट मिले। लखुरानी से धर्मेंद्र 532 वोटों से जीते। जरौली साहब सिंह 68 वोटों से जीते। बांगुरी मछला देवी 75 वोटों से जीतीं। गड़ी उसराह विनोद कुमार 677 वोट से जीते, उन्हें 966 वोट मिले वहीं गौहन पुर हेतसिंह 84 वोट से जीते हैं।

आगरा में यहां हो रही मतगणना
- महेंद्रभान विमला देवी इंटर कॉलेज, एत्मादपुर
- सीवी इंटरनेशनल स्कूल, खंदौली
- कृषि उत्पादन मंडी समिति, फतेहाबाद
- एसएस डिग्री कॉलेज, शमसाबाद
- केएल शास्त्री डिग्री कॉलेज, जगनेर
- मंडी समिति परिसर, खेरागढ़
- मोती लाल इंटर कॉलेज, सैंया
- एनडी सांइस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज, शमसाबाद, नौफरी रोड
- आरबीएस इंटर कॉलेज, बिचपुरी
- एमआरडी पब्लिक स्कूल, अकोला
- ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, रायभा, अछनेरा
- नीलम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, फतेहपुर सीकरी
- चौ. क्षेत्रपाल सिंह कॉलेज, जरार, बाह
- शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, नंदगांव, पिनाहट
- सिद्धांत राज इंटर कॉलेज, जैतपुर कलां

मैनपुरी में कौन जीता और कौन हारा ?

Up Panchayat Election Results 2021 Counting Live in Agra zone
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: एक मतगणना केंद्र में कार्मिक और एजेंट - फोटो : अमर उजाला
कुरावली ब्लाक
- ग्राम पंचायत सहादतपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी कुसमा देवी ने 407 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी सुधा देवी को 79 मत से हराकर जीत हासिल की। 
- ग्राम पंचायत रोसिंगपुर से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने 579 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी धीरेंद्र कुमार को 125 मतों से हराकर जीत हासिल की। 
- ग्राम पंचायत खिचौली से प्रधान पद की प्रत्याशी रीता देवी ने 334 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी बिट्टन देवी को 199 मतों से हराकर जीत हासिल की। 
- ग्राम पंचायत तरौली से प्रधान पद की प्रत्याशी बेबी चौहान ने 480 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी शशि प्रभा को 303 मतों से हराकर जीत हासिल की। 
- ग्राम पंचायत भरतपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी वंदना देवी ने 265 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी गिरजा देवी को 79 मतों से हराकर जीत हासिल की। 
- ग्राम पंचायत सुजरई देहात से प्रधान पद की प्रत्याशी रूबी देवी ने 555 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी को 408 मतों से हराकर जीत हासिल की। 
- ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान पद की प्रत्याशी पिंकी देवी ने 388 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी चंद्रा देवी को 115 मतों से हराकर जीत हासिल की। 
- ग्राम पंचायत बेलाहार से प्रधान पद के प्रत्याशी रामेंद्र पाल ने 468 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी हरीचंद्र को 40 मतों से हराकर जीत हासिल की। 
- ग्राम पंचायत दुल्हापुर से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रताप सिंह ने 384 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार को 34 मतों से हराकर जीत हासिल की। 

बेवर ब्लाक
- बेवर के रामनगरिया से राजीव प्रताप सिंह उर्फ श्याम भइया ने अपने प्रतिद्वंदी को 133 मतों से हराया।
- बेवर के जिनौरा से हरिभान सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी मदनपाल को 187 वोटों से हराया।
- ग्राम पंचायत सराय मुगलपुर से संगीता शाक्य ने ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने 125 वोट से बिजई पूर्व प्रधान उर्मिला देवी को हराया है। 

मैनपुरी के नौ ब्लाकों में मतगणना
मैनपुरी जिले के नौ ब्लॉकों में चयनित स्थलों पर पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही है। शनिवार को दिन भर अधिकारी मतगणना की तैयारियों को पूरा कराने में जुटे रहे। चुनाव आयोग के आदेश पर सभी पदों के लिए रविवार को सुबह करीब नौ बजे से मतगणना शुरू हो सकी। सभी न्याय पंचायतों में छह-छह टेबिलें मतगणना के लिए लगाई गई हैं। 

Up Panchayat Election Results 2021 Counting Live in Agra zone
मथुरा के गोवर्धन में मतपत्रों की गिनती करते मतगणना कार्मिक - फोटो : अमर उजाला

कासगंज के चुनाव नतीजे
कासगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत महमूदपुर पुख्ता से 282 वोट पाकर राकेश विजयी हुए हैं। उनके प्रतिद्वंदी राखी को 219 वोट मिले हैं। 
इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरखुरदार पुर से जबलेश कुमारी ने जीत दर्ज की है। इन्हें 421 वोट मिले, जबकि सुशीला को 239 वोट मिले हैं।
कासगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ब्राहिमपुर से अखिलेश 487 मत प्राप्त कर विजयी घोषित। प्रतिद्वंदी चंद्रभान को 304 मत मिले।

एटा में प्रत्याशी समर्थक भिड़े
एटा जिले के शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के मतगणना केंद्र सर्वोदय इंटर कॉलेज में दो प्रत्याशी समर्थक भिड़ गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों को बलपूर्वक नियंत्रित करते हुए हिरासत में लेकर थाना कोतवाली नगर भेज दिया। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। 

फिरोजाबाद जिले में रविवार की सुबह पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलानी पड़ीं। इसके कारण अफरा-तफरी मच गई। इस तरह का नजारा जसराना स्थित मंडी के साथ-साथ फिरोजाबाद में कोटला रोड मंडी पर दिखाई दिया। मतगणना अभिकर्ताओं को अंदर करने के बाद समर्थकों की भीड़़ को पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगा दिया।

एटा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर मतपेटियां खुलने से पहले ही प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की भीड़ जुट गई। सभी अभिकर्ताओं ने मास्क तो लगाया है, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए उचित दूरी को भूल गए। यही हाल अन्य मतगणना केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। हर मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। किसी भी व्यक्ति को वहां रुकने नहीं दिया जा रहा है। 

एटा में 14857 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा 
एटा जिले के आठों विकासखंड मुख्यालयों पर मतगणना कराई जा रही है। इसमें चार तरह के पदों के लिए 14857 प्रत्याशियों की जीत-हार तय होगी। सभी आठ विकासखंड मुख्यालयों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। दोपहर बाद परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। हालांकि मतगणना पूरी होने में दो दिन का समय लगने की संभावना है।

मथुरा जिले में पंचायत चुनाव के 7891 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। इन प्रत्याशियों के चुनाव के लिए हुई मतगणना की गिनती अलग-अलग ब्लॉक पर हो रही है। ब्लॉक पर तैनात आरओ ने शनिवार को मतगणना की तैयारियां पूरी कर लीं। सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा और कोविड संक्रमण से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

ब्लाक वार बने हैं मतगणना केंद्र
मथुरा ब्लॉक की मतगणना वृंदावन दास प्रकाशवती राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा, गोवर्धन ब्लॉक के डीएवी इंटर कॉलेज गोवर्धन, बलदेव ब्लॉक के डीएनवी कॉलेज निकट अवैरनी चौराहा, फरह ब्लॉक के पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, चौमुंहा ब्लॉक के सर्वोदय महाविद्यालय, छाता ब्लॉक के गांधी इंटर कॉलेज, नंदगांव ब्लॉक के श्रीकृष्ण चैतन्य इंटर कॉलेज, मांट ब्लॉक के लोकमणि शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय महाविद्यालय, नौहझील ब्लॉक के एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल बाजना रोड और राया ब्लॉक की मतगणना नवीन उपमंडी समिति राया पर हो रही है।

मथुरा के राजकीय इंटर कॉलेज पर मतगणना कर्मी शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां तैनात सहायक मतगणना फर्स्ट हरीश कुमार को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा है। रविवार सुबह मतगणना केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग में उनका तापमान ज्यादा आया। इसके बाद एंटीजन टेस्ट में वह संक्रमित पाए गए। इसकी पुष्टि होने के बाद मतदान कर्मी अपने वाहन से घर चले गए।

निधन के बाद बाबूलाल बने प्रधान
आगरा में फतेहपुर सीकरी के रसूलपुर गांव के बाबूलाल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद का चुनाव लड़े थे। मतदान के बाद 25 अप्रैल को बुखार के कारण उनकी मौत हो गई थी। इधर, रविवार को हुई मतगणना में बाबूलाल 467 मत पाकर प्रधान निर्वाचित हो गए। उनके प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह को 262 वोटों से हराया। मोहन सिंह को महज 205 मत मिले। विजेता बाबूलाल की मौत हो जाने के कारण अब इस ग्राम पंचायत में उप चुनाव कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed