फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat election 2021: firing on polling booths during voting in firozabad

पंचायत चुनाव: फिरोजाबाद में फर्जी मतदान को लेकर बवाल, फायरिंग कर मतपेटियां लूटने की कोशिश

Mon, 26 Apr 2021 08:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 08:43 PM IST
सार

जसराना ब्लाक के नगला परदमन के पोलिंग बूथ-132 पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे मतदान के दौरान बवाल हो गया। हमलावरों ने फायरिंग कर मतपेटियां लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
up panchayat election 2021: firing on polling booths during voting in firozabad
घटनास्थल पर फोर्स के साथ पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना ब्लाक की दिहुली ग्राम पंचायत के मजरा नगला पर्दमन में सोमवार को मतदान के दौरान प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुए पथराव और फायरिंग की गई। मतदान केंद्र का जंगला तोड़कर मतपेटिका को लूटने की कोशिश की गई। मारपीट और पथराव में होमगार्ड सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर बड़ी संख्या मों पुलिस फोर्स के साथ डीएम और एसएसपी पहुंच गए। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला पर्दमन में बूथ संख्या 132 पर मतदान चल रहा था। यहां 815 वोटों में से 83 वोट डाले जा चुके थे। तभी प्रधान पद के प्रत्याशी गुरवेश और रघुनाथ सिंह के समर्थकों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी की गई। उपद्रवियों ने मतदान केंद्र का जंगला तोड़कर मतपेटिका को भी ले जाने की कोशिश की। पोलिंग पार्टी ने मतपेटिका को जंगला के पास से मतपेटिका को हटाकर बचाया। 
विज्ञापन


पथराव एवं फायरिंग की घटना में होमगार्ड इंद्रपाल सिंह समेत गनेशी लाल, नेत्र सिंह एवं हीरालाल घायल हो गए। सूचना पर डीएम चंद्र विंजय सिंह, एसएसपी राकेश कुमार, एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट विजय कुमार बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल एवं पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और उपद्रव करने वालों को खदेड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पथराव की घटना में पीठासीन अधिकारी की कार के साथ पुलिसकर्मी की कार के शीशे टूट गए। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। नगला पर्दमन जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी का गांव है। 

पुलिसकर्मी की सभी ने की सराहना
मतदान केंद्र पर पथराव और फायरिंग के दौरान पोलिंग पार्टी दहशत में आ गई। उपद्रवियों ने मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास किया तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अकेला ही उपद्रवियों से भिड़ गया। पुलिसकर्मी की बहादुरी की पोलिंग पार्टी ने तारीफ करते हुए कहा पुलिसकर्मी के कारण ही सभी लोग सुरक्षित हैं। 

धरी रह गईं विवाह समारोह की तैयारी
गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बलबीर सिंह की शादी के मंडप समारोह में होने वाली दावत की तैयारी चल रही थी। हालांकि इसी समय मतदान केंद्र पर बवाल हो गया। बवाल में बलबीर सिंह के ताऊ नेत्र सिंह भी घायल हो गए। 

उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी अजय कुमार पांडय ने बताया कि गुरवेश एवं रघुनाथ पक्ष में विवाद हुआ है। फायरिंग एवं पथराव की घटना के बाद दोनों ओर से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभियोग दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। घायलों का उपचार कराया गया है। 

दहशत में रही पोलिंग पार्टी
नगला पर्दमन में मतदान कराने आई पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी एवं बीडीएम कॉलेज में प्रवक्ता सरिता यादव ने बताया 83 मत पड़ चुके थे। तभी अचानक पथराव एवं फायरिंग हो गई। इस दौरान जंगला तोड़कर मतपेटिका को ले जाने की कोशिश की गई। सरिता ने बताया कि उस समय समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें?




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed