फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav news: Assistant Election Officers to be deployed in Firozabad

यूपी पंचायत चुनाव: फिरोजाबाद में 10 आरओ और 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी की होगी तैनाती

Sun, 21 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Mar 2021 12:03 AM IST
सार

  • पांच निर्वाचन अधिकारी एवं दस सहायक निर्वाचन अधिकारी रिजर्व में रखे गए
  • प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य का ब्लाक मुख्यालयों में होगा नामांकन 

विज्ञापन
up panchayat chunav news: Assistant Election Officers to be deployed in Firozabad
पंचायत चुनाव

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी है। 33 जिला पंचायत सदस्य पदों के नामांकन जिला मुख्यालय और प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन सभी ब्लाक मुख्यालयों पर दाखिल किए जाएंगे।

विज्ञापन

 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव को आरओ एवं ब्लाकवार जिला पंचायत के वार्डों के लिए अलग-अलग एआरओ की तैनाती की है। फिरोजाबाद ब्लाक में प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकनों के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी कुंवर सिंह को निर्वाचन अधिकारी एंव दस सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए हैं। 
विज्ञापन


टूंडला ब्लाक में अनवर हुसैन कार्यालय अधीक्षक राजकीय पॉलीटेक्निक पहाड़ीपुर भौंड़ेला एवं नौ सहायक निर्वाचन अधिकारी, नारखी ब्लाक में प्रकाश शंखवार श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी एवं नौ सहायक निर्वाचन अधिकारी, शिकोहाबाद ब्लाक सुभाष चंद्र अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा व दस सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इन अधिकारियों की हुई तैनाती 
मदनपुर ब्लाक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी एवं 11 सहायक निर्वाचन अधिकारी, अरांव ब्लाक में चंद्र मोहन सोलंकी अधिशाषी अभियंता अस्थाई निर्माण खंड को निर्वाचन अधिकारी एवं सात सहायक निर्वाचन अधिकारी, एका ब्लाक में अजिताभ राय डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर एवं आठ सहायक निर्वाचन अधिकारी लगाए गए हैं। 

जसराना ब्लाक में धनंजय सिंह उप आयुक्त वाणिज्यकर एवं सात सहायक निर्वाचन अधिकारी,हाथवंत ब्लाक में अजीत कुमार डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर को निर्वाचन अधिकारी एवं नौ सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए गए हैं। जबकि पांच निर्वाचन अधिकारी एवं दस सहायक निर्वाचन अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं। 

24-25 मार्च को होगा आरओ, एआरओ का प्रशिक्षण 
पंचायत चुनाव के लिए तैनात निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी का प्रशिक्षण 24 एवं 25 मार्च को विकास भवन के सभागार में दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगा। फिरोजाबाद, नारखी, टूंडला, एका, मदनपुर के आरओ, एआरओ का प्रशिक्षण 24 मार्च को जबकि अरांव, हाथवंत, शिकोहाबाद, जसराना एंव जिला पंचयात के लिए तैनात आरओ एवं एआरओ का प्रशिक्षण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed