फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: reservation list for district panchayat president and members in agra

पंचायत चुनाव: आगरा में तीसरी बार महिला बनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष, आरक्षण की सूची जारी

Thu, 18 Mar 2021 10:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Mar 2021 10:16 AM IST
सार

  • प्रेम कुमारी परमार और कुशल यादव संभाल चुकी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी
  • 15 विकास खंडों में से 5 क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पद महिलाओं के लिए आरक्षित

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: reservation list for district panchayat president and members in agra
पंचायत चुनाव

विस्तार

आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर तीसरी बार महिला बैठेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार रात शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष और 15 क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों के लिए आरक्षण का आवंटन कर दिया है। आगरा में इससे पहले दो बार इस कुर्सी को महिलाएं संभाल चुकी हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 2015 पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षण की स्थिति में समाजवादी पार्टी (सपा) से कुशल यादव अध्यक्ष चुनी गई थीं। भाजपा सरकार आने पर 2018 में अविश्वास प्रस्ताव पर 52 में से 36 सदस्यों के मत प्राप्त कर भाजपा से राकेश बघेल जीत गए। 
विज्ञापन


अब एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के पास होगा। सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रेमकुमारी परमार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं। आबादी के अनुपात में विकास खंड बार आरक्षण का जिला प्रशासन निर्धारण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम
- 18 से 19 मार्च तक: ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण प्रस्ताव तैयार करना।
- 20 से 22 मार्च तक: ग्राम व क्षेत्र वार आरक्षण सूची का जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अंतिम प्रकाशन।
- 20 से 23 मार्च तक: आरक्षण के प्रस्ताव व सूची पर आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।
- 24 से 25 मार्च तक: आपत्तियों का संकलन एवं कमेटी द्वारा निस्तारण करना।
- 26 मार्च: अंतिम आरक्षण सूची का सार्वजनिक प्रकाशन व प्रमुख स्थलों पर चस्पा करना।

सभी तैयारियां पूर्ण
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि नया आरक्षण कार्यक्रम शासन ने जारी किया है। 26 मार्च तक सभी आरक्षण सूचियां जारी की जाएगी। सभी तैयारियां पूर्ण हैं। 

आरओ और एआरओ का प्रशिक्षण आज
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अफसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग अफसर (एआरओ) का प्रशिक्षण गुरुवार को आरबीएस कॉलेज स्थित कृष्णपाल सिंह प्रेक्षागृह में होगा। प्रशिक्षण में नामांकन की नियमावली की जानकारी दी जाएगी। शुक्रवार को 100 मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण भी यहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed