यूपी पंचायत चुनाव: आरक्षण की अनंतिम सूची जारी, फिरोजाबाद में कहीं खुशी तो कहीं मायूसी
- प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए आरक्षण जारी
- जिला मुख्यालय सहित ब्लाकों में चस्पा सूची देखने के लिए पहुंचे दावेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम आरक्षण की सूची शनिवार को दोपहर जारी कर दी। ये सूची सभी ब्लाकों पर चस्पा कराया गया है। आरक्षण 2015 के आधार पर किए जाने के कारण अधिकांश ग्राम पंचायत के प्रधान पदों में ही नहीं बल्कि ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण में बदलाव हो गया है। इसके कारण इस बार आपत्तियां अधिक संख्या में आने की उम्मीद है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण में बदलाव की उम्मीद पहले से थी। क्योंकि शासन के निर्देश पर पहले आरक्षण 1995 को आधार मानते हुए तय र दिया गया था। लेकिन उच्च न्यायालय ने आरक्षण पर रोक लगाने के साथ 2015 के आधार पर आरक्षण तय किए जाने के आदेश दिए थे। इसके बाद शासन ने आरक्षण को लेकर शासनादेश जारी किया था।
डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में बनी समिति में सीडीओ चर्चित गौड़, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने ब्लाक के सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत के सहयोग से आरक्षण चार्ट को शुक्रवार को देर रात तक तैयार कर लिया।
शनिवार दोपहर को अनंतिम आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। अनंतिम सूची ने किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी तो कोई मायूस दिखाई दिया। क्योंकि कई सीटें सामान्य से ओबीसी एवं एससी के लिए आरक्षित हो गई हैं। आरक्षण सूची को देखने को ब्लाकों एवं जिला मुख्यालय पर आने वालों का क्रम चलता रहा।
अरांव, शिकोहाबाद, हाथवंत ब्लाक प्रमुख पद अनारक्षित
जिले के नौ ब्लाक प्रमुख पद में छह आरक्षित श्रेणी तथा तीन अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। नारखी (अनुसूचित जाति महिला), टूंडला (अनुसूचित जाति), एका (पिछड़ा वर्ग महिला), फिरोजाबाद एवं जसराना (पिछड़ा वर्ग), मदनपुर (महिला) तथा अरांव,शिकोहाबाद एवं हाथवंत ब्लाक प्रमुख पद अनारक्षित श्रेणी में रखे हैं।
जिला पंचायत के 20 वार्ड आरक्षित,13 अनारक्षित
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वालों को बदले हुए आरक्षण ने झटका दिया है। कई वार्डों से प्रत्याशी चुनाव प्रचार में काफी पैसा खर्च कर चुके थे। उनको मायूसी हाथ लगी है। भले ही 33 वार्डों में तीन अनुसूचित जाति महिला, चार अनुसूचित जाति, तीन पिछड़ा वर्ग महिला, पांच अन्य पिछड़ा वर्ग तथा पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। लेकिन नए आरक्षण में समीकरण ही बदल गए हैं।
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 13,17,18 (अनुसूचित जाति महिला), वार्ड संख्या एक,14, 16,28 (अनुसूचित जाति),वार्ड संख्या 11, 25,30 को (पिछड़ा वर्ग महिला), वार्ड संख्या आठ, 12,20, 22,24 को (पिछड़ा वर्ग) एवं वार्ड संख्या 15, 19,21, 31 एवं 33 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। वार्ड संख्या दो,तीन,चार,पांच,छह,सात,नौ,दस, 23, 26, 27, 29 एवं 32 वार्ड को अनाक्षित श्रेणी में रखा है।