{"_id":"607680bb8ebc3e246c55e21b","slug":"up-panchayat-chunav-2021-mobile-ban-and-vehicles-stoped-before-200-meters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध, कोविड प्रोटोकॉल पर पूरा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध, कोविड प्रोटोकॉल पर पूरा ध्यान
Thu, 15 Apr 2021 09:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:07 AM IST
सार
- थाना स्तर पर चार मोबाइल टीम रहेंगी
- आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के चाकचौबंद व्यवस्था की गई है
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021: फतेहाबाद ब्लाक के मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले में आज 31 थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में सुपर जोन और जोन बनाए गए हैं। थाना स्तर पर चार मोबाइल टीम की गी हैं। बूथों से 200 मीटर पहले वाहनों को रोक दिया जा रहा है। बूथ पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। प्रत्याशियों के बस्ते बूथ से सौ मीटर दूर लगाए गए हैं।
आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। थाना स्तर पर चार मोबाइल टीम बनाई गई हैं। इनमें एक एसएचओ, दूसरी क्लस्टर, तीसरी थाना की रिजर्व सहित चार होंगी। यह अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। इनमें पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। 31 थाना क्षेत्र में चुनाव हो रहा है।
एडीएम और एएसपी को सुपर जोन का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सीएपीएफ रहेगी। 15 जोन बनाए गए हैं। इनमें सीओ और एसडीएम की ड्यूटी रहेगी। इनके साथ भी फोर्स रहेगी। अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। पांच कंपनी पीएसी और एक कंपनी सीएपीएफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
ड्यूटी कार्ड बनाए गए
आईजी ने बताया कि कर्मचारियों के साथ ही फोर्स के ड्यूटी कार्ड बनाए गए हैं। सभी को ड्यूटी के बारे में अवगत करा दिया गया है। अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।

Trending Videos
कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान
बूथ पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को ग्लव्स, मास्क, सैनिटाइजर और फेस शील्ड दी गई हैं। कर्मचारी कोविड प्रोटॉकाल का पूरी तरह से ध्यान रखेंगे। विकलांग और बीमार लोगों के साथ एक व्यक्ति जा सकता है।
यह रहेगा फोर्स
एसआई : 310
हेड कांस्टेबल : 275
पीएसी : पांच कंपनी
सीआरपीएफ : एक कंपनी
सिपाही : 3646
होमगार्ड : 5159
आगरा में कोरोना संक्रमण: एसएन में आज से ओपीडी बंद, टेलीमेडिसिन से परामर्श के ये हैं नंबर
कोरोना का नया स्ट्रेन: आगरा में हर सात मिनट में कोरोना का एक मरीज, 137 मोहल्लों में 600 घर सील