फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Strain Of Corona Virus In Agra Very Heavey

कोरोना का नया स्ट्रेन: आगरा में हर सात मिनट में कोरोना का एक मरीज, 137 मोहल्लों में 600 घर सील

Wed, 14 Apr 2021 10:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Apr 2021 10:44 AM IST
सार

शहर से लेकर देहात तक नए मरीज मिल रहे हैं। 137 माइक्रो कंन्टन्मेंट में 600 से अधिक घरों को सील किया है। इनके बाहर होम आइसोलेशन नोटिस चस्पा है। समितियों से निगरानी कराई जा रही है। इन इलाकों में बैरिकेडिंग नहीं की गई है।

विज्ञापन
New Strain Of Corona Virus In Agra Very Heavey
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना के नए स्ट्रेन का भयानक रूप सामने आ रहा है। हर सात मिनट में एक व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। मंगलवार को 24 घंटे में 197 नए मरीज मिलने से 14 महीने का रिकॉर्ड टूट गया। ये ताजनगरी में एक दिन में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन


21 सितंबर 2020 को पहली बार सबसे ज्यादा 148 मरीज मिले थे। तब लगातार नौ दिनों तक संक्रमितों का आंकड़ा 100 से अधिक रहा। मंगलवार को 197 नए मरीज मिलने से पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। पिछले चार दिनों से फिर 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में नए स्ट्रेन का प्रकोप ऐसा है कि हर घंटे में 8 से 9 लोग इसके शिकार बन रहे हैं। प्रत्येक 7 मिनट पर एक व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। इनमें सबसे ज्यादा युवा हैं। जिनकी उम्र 40 साल से कम है। जिले में अब एक्टिव केस 909 हो गए हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 11799 पहुंच गया है। संक्रमण में आए उछाल से मरीजों के ठीक होने की दर पिछले 10 दिनों में आठ फीसदी तक घट गई है। 31 मार्च तक 98.01 फीसदी स्वास्थ दर मंगलवार को 91.75 फीसदी रह गई। 
विज्ञापन


137 मुहल्लों में 600 घर सील
शहर से लेकर देहात तक नए मरीज मिल रहे हैं। 137 माइक्रो कंन्टन्मेंट में 600 से अधिक घरों को सील किया है। इनके बाहर होम आइसोलेशन नोटिस चस्पा है। समितियों से निगरानी कराई जा रही है। इन इलाकों में बैरिकेडिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक प्रसार से बढ़े मामले
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि संक्रमण के सामूहिक प्रसार से मामले बढ़ गए हैं। एक-एक घर में पांच-पांच लोग संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कोरोना के नए स्वरूप की संक्रमकता पिछले साल के स्वरूप से अधिक तेज है।

युवा खुद बचें, परिवार को बचाएं
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर युवाओं से अपील है कि वे खुद घर पर रहें। अपने परिजनों को बचाएं। क्योकि युवाओं में लक्षण नहीं प्रतीत होंगे। उनके संपर्क में आने से परिवार के अन्य लोग संक्रमित हो सकते हैं।

मास्क ही बचाव है
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा मास्क ही इस बीमारी से बचाव है। अभी और मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में सभी लोग मास्क, छह फीट की दूरी व कोविड नियमों का पालन करें।

आगरा में कोरोना संक्रमण: एसएन में आज से ओपीडी बंद, टेलीमेडिसिन से परामर्श के ये हैं नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed