फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: candidate nomination filed with fake certificate in Agra

यूपी पंचायत चुनाव: आगरा में फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर भरा पर्चा, आपत्ति में खुल गई पोल

Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
सार

  • चारों पदों के लिए पहले दिन आई 112 से अधिक आपत्तियां
  • मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक ली जाएंगी आपत्तियां 

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: candidate nomination filed with fake certificate in Agra
नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में प्रधान पद के लिए पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ने अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाणपत्र से पर्चा भर दिया। सोमवार को जब आपत्ति आई तो जांच में पोल खुली। सबूत से मिलान किया, तो प्रमाणपत्र फर्जी मिला। नामांकन निरस्त का फैसला आज होगा। प्रधान समेत चार पदों के लिए पहले दिन 112 से अधिक आपत्तियां आई हैं।

विज्ञापन


जिले में प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य जिला पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए कुल 20770 उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। सोमवार से इनके नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने बताया कि एत्मादपुर में एक फर्जी प्रमाणपत्र से नामांकन दाखिल होने का मामला सामने आया है। तहसील से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


प्रत्याशी को साक्ष्य प्रस्तुति के लिए नोटिस दिया है। मंगलवार को इसका फैसला होगा। इसके अलावा 20 से अधिक प्रत्याशियों के विरुद्ध गांव में नहीं रहने और मतदाता बनकर चुनाव लड़ने पर आपत्तियां आई हैं। कुल 112 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी। शाम छह बजे नामांकन पत्रों का जांच परिणाम जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 ब्लॉक में 7235 महिला प्रत्याशी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 15 ब्लॉक में 7235 महिलाओं ने नामांकन किया है। सबसे ज्यादा 2602 महिलाएं प्रधान पद के लिए और सबसे कम 276 महिलाएं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 2130 एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 2227 महिलाओं ने पर्चा भरा है।
यहां हुए इतने नामांकन

 पद                        -   कुल पद-  कुल नामांकन - आरक्षित वर्ग -   सामान्य वर्ग-      महिलाएं
सदस्य क्षेत्र पंचायत     -    1257 -    5943       -      4014             -    1929       -  2227 
सदस्य ग्राम पंचायत   -     9180 -   7788         -  4147              -     2390         -  2130 
प्रधान ग्राम पंचायत    -    690    -    6372         -  4502             -     1870           - 2602
सदस्य जिला पंचायत -      51     -   667             -  389             -     278                - 276

जैतपुर कलां ब्लाक में दो नामांकन निरस्त
नामांकन पत्रों की जांच में सोमवार को जैतपुर कलां ब्लॉक में एक ग्राम प्रधान और एक सदस्य क्षेत्र पंचायत का नामांकन निरस्त हुआ है। दोनों प्रत्याशियों ने अदेयता के फर्जी प्रमाणपत्र लगाए थे। इनके नाम बकाएदार सूची में होने के बाद दोनों के नामांकन निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed