फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat By Elections 2021: Agra Firozabad And Mainpuri Counting Starts Results Come Soon

पंचायत उपचुनाव: आगरा मंडल के तीन जिलों में मतगणना जारी, सामने आने लगे परिणाम

Mon, 14 Jun 2021 10:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Jun 2021 10:48 AM IST
सार

आगरा में 160 रिक्त पदों के लिए शनिवार को हुआ था 125 बूथों पर मतदान, शाम छह बजे तक आएंगे परिणाम, फिरोजाबाद में चार ब्लॉकों में 94 सदस्यों की किस्मत का फैसला, मैनपुरी में छह ब्लॉकों के 194 पदों पर फैसला आएगा
 

विज्ञापन
Up Panchayat By Elections 2021: Agra Firozabad And Mainpuri Counting Starts Results Come Soon
पंचायत उपचुनाव: आगरा के खंदौली में विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। शाम छह बजे तक परिणाम साफ हो जाएंगे। हालांकि मतगणना कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी। आगरा में इसके लिए 10 ब्लॉक में अलग-अलग मतगणना स्थल बनाते हुए 16 टेबल लगाई हैं। बिचपुरी में तीन, खेरागढ़, सैंया, बाह में दो-दो व अन्य ब्लॉक में एक-एक मतगणना टेबल होगी। 
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने बताया कि मतगणना कार्मिक सोमवार सुबह सात बजे मतगणना स्थल पर पहुंच गए। सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में मतपेटियां खोली गईं। मतगणना अभिकर्ता व प्रत्याशी मतगणना शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचे। बता दें कि शनिवार को आगरा जिले में 156 ग्राम पंचायत सदस्य, तीन ग्राम प्रधान एवं एक क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत कुल 160 रिक्त पदों के लिए 125 बूथों पर वोट डाले गए थे। उपचुनाव में 64.98 फीसदी मतदान हुआ था। 
विज्ञापन


आगरा में सामने आए ये परिणाम
आगरा में कुबेरपुर ग्राम पंचायत प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में प्रत्याशी गीता देवी को 1,235 मत मिले। जबकि अमित को 1,007 मत मिले। गीता देवी ने 228 मतों से जीत हासिल की है। एत्मादपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 70 ग्राम पंचायत सिकतरा में हुए उपचुनाव में मोहर श्री देवी को 692 मत मिले। प्रतिद्वंदी स्वाहागा देवी को 210 मत मिले। मोहर श्री 482 मत से विजय प्राप्त की। वहीं 26 मतपत्र निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद में शुरू हुई मतगणना
फिरोजाबाद के 94 ग्राम पंचायत सदस्य पद की मतगणना सोमवार को चार ब्लाकों में सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई। मतगणना के लिए फिरोजाबाद, शिकोहाबाद,मदनपुर एवं एका ब्लॉक में सभी व्यवस्थाएं रविवार को पूरी कर ली गईं। मतगणना के परिणाम सोमवार शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। बता दें कि जिले के चार ब्लाकों के 94 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को 44 बूथों पर मतदान हुआ था। 

मैनपुरी में छह ब्लॉकों में 194 पदों का आएगा परिणाम
मैनपुरी जिले में शनिवार को पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना सोमवार को शुरू हो गई। मैनपुरी में छह ब्लॉकों में 194 पदों के लिए मतदान हुआ था। यहां औसत मतदान 65.03 प्रतिशत रहा। पंचायत उपचुनाव के लिए हुए मतदान में 191 ग्राम पंचायत सदस्य, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और दो ग्राम प्रधान पदों के लिए मतदान हुआ था। 


कोविड प्रोटोकॉल से होगी मतगणना
मतगणना में कोविड प्रोटोकॉल के तहत हो रही है। टेबल पर चार कार्मिक हैं। मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स की व्यवस्था की गई है। अप्रैल माह में मतगणना के बाद कई कार्मिक बीमार पड़ गए थे। ऐसे में उपचुनाव की मतगणना में प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed