फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat By Election Voteing For 161 Seats In Agra Gram Panchayat

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव : आगरा की तस्वीर साफ, 2085 पदों पर निर्विरोध जीते, 161 के लिए होगा मतदान

Tue, 08 Jun 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Jun 2021 12:25 AM IST
सार

अब प्रधान के तीन, क्षेत्र पंचायत के एक समेत कुल 161 पदों के लिए 124 मतदेय स्थलों पर 12 जून को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
Up Panchayat By Election Voteing For 161 Seats In Agra Gram Panchayat
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में सोमवार को एक प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत 2085 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। अब प्रधान के तीन, क्षेत्र पंचायत के एक समेत कुल 161 पदों के लिए 124 मतदेय स्थलों पर 12 जून को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


जिले में 2239 ग्राम पंचायत सदस्य, चार प्रधान और तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत 2246 पदों के लिए रविवार को नामांकन हुए। सोमवार सुबह नामांकन पत्रों की जांच के बाद रात आठ बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया चली। रात 10 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित हुए। ग्राम पंचायत के 2239 पदों में 2082 उम्मीदवार एकल नामांकन के कारण निर्विरोध निर्वाचित हुए। कुल 2704 नामांकन हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच में 157 निरस्त हो गए। 146 प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन वापस लिए। इस तरह 2239 पदों पर 2082 प्रत्याशी बिना लड़े जीत गए। अब यहां 157 पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन रिक्त पद थे। जिनके लिए छह नामांकन हुए थे। एक नामांकन रद्द हो गया। एक वापस हुआ। दो रिक्त पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण दोनों निर्विरोध हो गए। अब क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए चुनाव होगा। ग्राम प्रधान के चार पद रिक्त थे। जिनमें रसूलपुर में एकल नामांकन हुआ था। बाकी तीन प्रधान पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

-ग्राम पंचायत सदस्यों की नामांकन रिपोर्ट

ब्लॉक-रिक्त पद- नामांकन- निरस्त-नाम वापस-मतदान
फतेहाबाद-326-365-37-02-0
शमसाबाद-207-245-33-05-0
अकोला-189-241-13-18-19
बिचपुरी-31-31-0-0-0
बरौली अहीर-87-108-17-04-0
फतेहपुर सीकरी-192-213-0-21-0
अछनेरा-206-243-02-20-15
खेरागढ़-142-193-09-14-27
जगनेर-139-182-02-18-23
सैंया-183-268-25-26-33
बाह-252-299-04-08-33
पिनाहट-119-135-14-02-0
जैतपुरकला-166-181-0-08-07

विश्वविद्यालय: पांच सालों से धूल फांक रहे लाखों अंकपत्रों का वितरण शुरू, इस तरह होंगे आवंटित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed