{"_id":"60be558e8ebc3e59603fd2ac","slug":"dbra-university-2-60-lakh-pending-marksheet-will-be-distributed-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय: पांच सालों से धूल फांक रहे लाखों अंकपत्रों का वितरण शुरू, इस तरह होंगे आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय: पांच सालों से धूल फांक रहे लाखों अंकपत्रों का वितरण शुरू, इस तरह होंगे आवंटित
Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
सार
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि मामूली त्रुटियां और विभिन्न कारणों से 2015 से 2020 तक के 2.60 लाख अंकपत्र पड़े हुए हैं। यह स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक कोर्स के हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने लंबित पड़े 2.60 लाख अंकपत्रों को दुरुस्त करा दिया है। मामूली त्रुटियों के कारण यह अंकपत्र बीते पांच साल से विभागों में धूल फांक रहे थे। मंगलवार से संबंधित कॉलेजों में अंकपत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि मामूली त्रुटियां और विभिन्न कारणों से 2015 से 2020 तक के 2.60 लाख अंकपत्र पड़े हुए हैं। यह स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक कोर्स के हैं। इनमें त्रुटियां ठीक कराने के लिए विद्यार्थी लगातार परेशान भी हो रहे थे। हेल्प डेस्क पर प्रार्थनापत्र भी देते थे। छात्रों की यह परेशानी देखते हुए एक विशेष टीम बनाई गई, जिनका पाठ्यक्रम के आधार पर अंकपत्र को ठीक कराते हुए अलग-अलग बंडल तैयार कराए गए। इनको चरणबद्ध संबंधित कॉलेेजों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
लंबित अंकपत्र बनाने का कार्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार और एजेंसी प्रभारी प्रो. उमेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में शुरू किया। इसमें परीक्षा विभाग के चंद्रवीर सिंह, गोपाल यादव और लाखन सिंह को शामिल किया गया। इन लोगों ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान इन अंकपत्रों की त्रुटियों को ठीक कराया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय-कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर की अपलोड
जिन छात्रों ने अंकपत्र ठीक कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था, या उनके अंकपत्र लंबित हैं, तो वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। संबंधित कॉलेज में जाकर अपनी मार्कशीट भी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अलावा कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर भी यह जानकारी अपलोड कर दी गई है।
इस तरह होंगे आवंटित
- कॉलेज कोड एक से 300 तक वालों को मंगलवार और बुधवार को।
- 301 से 600 कोड तक के कॉलेजों को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को।
- कॉलेज कोड 601 से शेष सभी महाविद्यालयों को शनिवार को।
ये भी पढ़ें-
हमारे प्रधान: ग्राम पंचायत सवाई के प्रधान की प्राथमिकता, हर गली को दूधिया रोशनी से करेंगे जगमग, ये हैं समस्याएं
मथुरा: दूसरी लहर में सबसे कम मरीज मिले, सक्रिय केस बढ़कर हुए 215, महिलाओं के लिए लगाया टीकाकरण शिविर