फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP nkay elections two and a half lakh people of Agra will not be able to elect councilors know reason

यूपी निकाय चुनाव: पार्षद नहीं चुन पाएंगे आगरा के करीब ढाई लाख लोग, ये है वजह

Tue, 21 Mar 2023 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 11:37 AM IST
सार

नगर निकाय क्षेत्र में तो 43,576 लोगों ने अपने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग किया था, लेकिन नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद के लिए मतदाताओं ने आवेदन बेहद कम किए हैं।

विज्ञापन
UP nkay elections two and a half lakh people of Agra will not be able to elect councilors know reason
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने शहर, नगर पालिका और नगर पंचायत की सरकार बनने का वक्त करीब आ रहा है। इनके पार्षद चुनने के लिए आगरा उत्तर, दक्षिण, छावनी और एत्मादपुर क्षेत्र के 14.49 लाख मतदाता इस बार वोट डालेंगे। जबकि ठीक एक साल पहले जब विधायक चुनना था तो 17.19 लाख मतदाताओं को वोट डालने का मौका दिया गया था। इस तरह करीब पौने तीन लाख मतदाता इस चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। उनके नाम स्थानीय निकाय निर्वाचन की मतदाता सूची में नहीं हैं। 17 मार्च तक वोट बढ़वाने का मौका दिया गया था लेकिन केवल 43,576 आवेदन ही वोट बढ़वाने के लिए आए हैं।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने 17 मार्च तक स्थानीय निकाय मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का मौका दिया था। नगर निकाय क्षेत्र में तो 43,576 लोगों ने अपने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग किया था, लेकिन नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद के लिए मतदाताओं ने आवेदन बेहद कम किए हैं। 10 नगर पंचायतों और पालिका के लिए केवल 886 आवेदन आए हैं। शहर में कई वार्ड ऐसे हैं, जहां एक भी आवेदन नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पांच वार्डों में एक भी आवेदन नहीं

रावतपाड़ा, धाकरान, बाग मुजफ्फर खां, धनकोट फव्वारा, कटरा फुलेल में एक भी आवेदन नाम बढ़ाने के लिए नहीं आया, जबकि ढोलीखार, नूरी दरवाजा और राजामंडी जैसे वार्ड में महज एक आवेदन किया गया है। इसी तरह पिनाहट नगर पंचायत में केवल एक आवेदन नाम जुड़वाने के लिए मतदाता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें Agra: हाईकोर्ट व जनपद न्यायालयों की सूचनाएं पाना होगा आसान, जानें आरटीआई पोर्टल से किस तरह मिलेगा फायदा

सबसे आगे सीतानगर के लोग

वहीं सीता नगर के लोगों में नगर निगम चुनाव में वोटर बनने की होड़ लगी रही। यहां सबसे ज्यादा 3883 मतदाताओं ने आवेदन किया है। उसके बाद प्रकाश नगर यमुनापार क्षेत्र में 3384 वोटरों ने आवेदन किए हैं। ख्वासपुरा में 3289, शाहदरा में 2931, महादेव नगर में 2566 और नाई की सराय में 2013 मतदाताओं ने वोटर बनने के लिए फाॅर्म भरा है।

एक अप्रैल को आएगी अंतिम सूची

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि 17 मार्च तक नाम जुड़वाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। 43 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच चल रही है। 22 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा और 31 मार्च तक पूरक सूची में शामिल करने के बाद एक अप्रैल को अंतिम नामावली प्रकाशित कर दी जाएगी।

वार्डों में वोट बढ़वाने के लिए आवेदन

विधानसभा आवेदन
एत्मादपुर 15204

आगरा छावनी 14071
आगरा उत्तर 12375

आगरा दक्षिण 1926
नगर पंचायतों में नहीं उत्साह

पंचायत/पालिका आवेदन
एत्मादपुर 194

फतेहपुर सीकरी 278
अछनेरा 278

शमशाबाद 5
पिनाहट 1

फतेहाबाद 16
किरावली 12

खेरागढ़ 4
जगनेर 84

स्वामीबाग 14
कुल 886

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed