फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of young man found hanging from tree at government office in Agra

आगरा: सरकारी कार्यालय में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, परिवार से रहता था अलग; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Oct 2026 11:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 19 Oct 2026 11:32 PM IST
सार

आगरा में एक सरकारी कार्यालय में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Body of young man found hanging from tree at government office in Agra
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

आगरा के पुलिस लाइन मार्ग स्थित सरकारी कार्यालय के परिसर में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि रात तकरीबन 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अपर आयुक्त वित्त एवं राजस्व के कार्यालय परिसर में पेड़ पर एक युवक फंदे पर लटका हुआ है। इस पर थाना शाहगंज की फोर्स पहुंच गई। युवक को फंदे से उतारा गया। उसके कपड़ों की तलाशी ली गई। उसके पास से एक पर्ची मिली, जिस पर नाम और पता लिखा था। उसकी पहचान 18 वर्षीय भारत पाठक के रूप में हुई। उसके पिता कन्हैयालाल घुड़सवार पुलिस में कार्यरत थे। मार्च में उनकी मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन


सूचना पर परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि बेटा कुछ समय पहले भाई का लैपटॉप लेकर घर से निकल गया था। तब से ही अलग रह रहा था। वह नौकरी करके ही अपना जीवन यापन कर रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की? इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed