फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Nikay Election 2023 campaign will end tomorrow evening know the full program

UP Nikay Chunav 2023: कल शाम थमेगा चुनावी शोर, दिग्गजों की अग्नि परीक्षा; जानें पूरा कार्यक्रम

Mon, 01 May 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 10:20 AM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज शहर से गांव तक रोड शो व रैलियां निकाली जाएंगी। वहीं बुधवार तीन मई को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और चार मई को सुबह सात बजे से मतदान होगा।
 

विज्ञापन
UP Nikay Election 2023 campaign will end tomorrow evening know the full program
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में निकाय चुनाव प्रचार कल मंगलवार शाम 6 बजे थम जाएगा। 36 घंटे बाकी हैं। सोमवार को शहर से कस्बों तक प्रत्याशी रोड शो, जुलूस व रैलियों से शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से जिले में मतदान शुरू होगा। जिसके लिए प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।

विज्ञापन


जिले में 13 नगर निकाय हैं। जिनमें स्वामी नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब नगर निगम सहित 12 निकायों के लिए मतदान होगा। जिनमें नगर निगम के मेयर और 100 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के लिए शहर में करीब 1500 बूथों पर ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। पांच नगर पालिका और छह नगर पंचायत में मतपत्रों से मतदान होगा। रविवार से शहर से कस्बों तक जुलूस शुरू हो गए। अंतिम समय में प्रत्याशी ताकत झोंक रहे हैं। रूठों को मनाने से लेकर घर-घर मतदाताओं की खुशामद हो रही है।

विज्ञापन

प्रचार के लिए मिले थे 11 दिन 

प्रत्याशियों को इस बार प्रचार के लिए 11 दिन मिले थे। 10 दिन रविवार को पूरे हो गए। इन 10 दिनों में एक तरफ शहर प्रत्याशियों के झंडे, बैनर और पोस्टर से पटा है। मतदाताओं को लुभाने में प्रत्याशी जुटे हुए हैं। सुबह से देर रात तक हर वार्ड में चुनाव की चर्चा और सभाएं होती रहीं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ए मनिकंडन ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराया जाएगा। 13 मई को कृषि उत्पादन मंडी समिति, शाहदरा में नगर निगम की मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सौतेले पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, मां को भी पता चला तो...; बेटी ने उठाया ये कदम

तीन को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

जिले में 12 निकायों के लिए 10 हजार से अधिक मतदान कर्मियों की ड्यूटी लग चुकी है। 3 मई को सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों की मतदान केंद्रों के लिए रवानगी शुरू होगी। नगर निगम के लिए पोलिंग पार्टियां कृषि उत्पादन मंडी परिषद शाहदरा में इकठ्ठा होगी। वहां से उन्हें बस्ते के साथ बूथों पर मतदान कराने के लिए भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें - शादी का वादा कर शारीरिक शोषण: जीवन साथी बनने की आई बारी तो हैवान बना प्रेमी,  फिर जो किया...जीते जी मर गई वो
 

आज सील होंगी ईवीएम मशीनें

नगर निगम के 100 वार्डों व मेयर के लिए ईवीएम मशीनों से वोट डाले जाएंगे। मंडी समिति में ईवीएम के स्ट्रांग रूम बने हैं। जहां रविवार को मशीनों का रैंडमाइजेशन पूर्ण हो गया। सोमवार को ईवीएम मशीनें सील हो जाएगी। प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम होंगी। एक में पार्षद और दूसरी ईवीएम में मेयर के लिए मतदान होगा।


मतदान केंद्र भी हुए तैयार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए मनिकंडन ने बताया कि जिले में सभी मतदान केंद्रों की मैपिंग हो चुकी है। 1900 से अधिक मतदान स्थल हैं।जहां बिजली, पानी से लेकर सफाई तक सभी तैयारियां पूर्ण कराई हैं। बुधवार शाम तक सभी मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी।

ये भी पढ़ें - पत्नी की जिद: पति बाइक पर नहीं घुमाता, इसलिए छोड़ दिया ससुराल; फिर इस शर्त पर मानी 'घरवाली'


नहीं बंटीं मतदाता पर्चियां

प्रत्येक वार्ड में मतदाता पर्चियों का वितरण होना है। रविवार शाम तक सुलहकुल नगर, मारुति एस्टेट, सुभाष नगर, अलबतिया, आवास विकास, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, बोदला, ईदगाह के अलावा मधु नगर, कालिंदी विहार बुंदू कटरा सहित 50 से अधिक वार्डों में मतदाता पर्चियाें के वितरण के लिए बीएलओ नहीं पहुंचे हैं। मतदाताओं को पर्चियाें का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed