शादी का वादा कर शारीरिक शोषण: जीवन साथी बनने की आई बारी तो हैवान बना प्रेमी, फिर जो किया...जीते जी मर गई वो
प्रेम जाल में फंसाने के बाद प्रेमी ने शादी का वादा किया। पिछले चार वर्षों से उसके साथ संबंध थे, लेकिन जब बात शादी की आई तो प्रेमी हैवान बन गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती को प्यार में ऐसा धोखा मिला कि उसकी सारी उम्मीदें बिखर गईं। जिसके साथ वो सात फेरे लेकर जन्मों तक का रिश्ता जोड़ने का सपना देख रही थी, उसने ही ऐसी हैवानियत की कि युवती जीते जी मर गई। अब युवती ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
चार साल पहले हुई थी मुलाकात
ट्रांस यमुना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि टेढ़ी बगिया निवासी रघुवेंद्र उर्फ मोहित से चार साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। रघुवेंद्र ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया।
ये भी पढ़ें - यूपी: सौतेले पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, मां को भी पता चला तो...; बेटी ने उठाया ये कदम
शादी की बात हुई तो किया इन्कार
पीड़िता ने बताया कि जब उसके परिजन रघुवेंद्र के घरवालों से शादी की बात करने पहुंचे, तो उन्होंने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद वो टूट गई। इसके बावजूद रघुवेंद्र 28 अप्रैल को जबरन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें - पत्नी की जिद: पति बाइक पर नहीं घुमाता, इसलिए छोड़ दिया ससुराल; फिर इस शर्त पर मानी 'घरवाली'
दर्ज हुआ मुकदमा
थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि रघुवेंद्र सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें - दरिंदों ने लूटी अस्मत: वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेजा, फिर पति ने उठाया ऐसा कदम; जानकर रह जाएंगे हैरान