फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Nikay Chunav after defeat Akhilesh Yadav said BJP crossed all limits of dishonesty

UP: निकाय चुनाव में हार के बाद अखिलेश का BJP पर  निशाना, बोले -भाजपा ने की बेईमानी की सारी हदें पार

Tue, 16 May 2023 01:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 01:10 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रशासन  को आड़े हाथ लिया। मैनपुरी आए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने निकाय चुनाव को जीतने के लिए बेईमानी की सारी हदें पार कर दीं।
 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav after defeat Akhilesh Yadav said BJP crossed all limits of dishonesty
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव जीतने को भाजपा ने जमकर धांधली की है। नगर पंचायत बेवर चेयरमैन का चुनाव परिणाम मुख्य विकास अधिकारी ने बदलवा दिया है। उन्होंने हाल के निकाय चुनावों में धांधली को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को नगला कंस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन

हार जीत तो चलती रहती है...

उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत तो चलती रहती है, लेकिन भाजपा सरकार ने निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बेईमानी की सारी हदें पार कर दीं। पूरे प्रदेश में धांधली की गई। मैनपुरी में तो अधिकारियों के सहारे चुनाव में गड़बड़ की गई। बेवर में सीडीओ ने निकाय चुनाव में बेईमानी कराकर जबरन चुनाव नतीजा बदल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत, ब्लॉक प्रमुखी से लेकर लोकसभा तक भाजपा सरकार सभी चुनावों में बेईमानी करती आ रही है। निकाय चुनाव की बात लें तो देवरिया में तो प्रशासनिक मदद से भाजपा प्रत्याशी के बंडल में दूसरे प्रत्याशी के मतपत्र रख दिए गए। यह लोकतंत्र के लिए खराब स्थिति है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी में एआईएमआईएम की दस्तक: अखिलेश यादव के गढ़ में ओवैसी की पार्टी ने दर्ज की जीत, सपाई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी कर रहे सत्तादल की मदद 

उन्होंने कहा कि जब अधिकारी भी चुनावों में सत्तादल की मदद करेंगे तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करेगा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान जब भी कोई विरोध का स्वर उठाया जाता है तो पुलिस को सामने कर दिया जाता है। झूठे मुकदमे लगाकर विरोध करने वालों का दमन किया जाता है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में सपा के वोट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। अब पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी। विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, एमएलसी मुकुल यादव, बरनाहल ब्लाक प्रमुख नीरज यादव, रामनारायण बाथम मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

 

मृतक के परिजन को बंधाया ढांढस

पूर्व मंख्यमंत्री नगला कंस में जनवेद यादव के घर पहुंचे। उनके इकलौते युवा पुत्र सोनू के असामयिक निधन पर शोक जताया। सोनू की 11 मई को शादी हुई। एक दिन बाद ही 13 मई को करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। सोनू की ससुराल वालों को भी पूर्व मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें - 'मेरी न हुई तो कर दूंगा बदनाम': शादीशुदा बहन पर बिगड़ी नीयत, मौसेरे भाई ने भेजे ऐसे फोटो; उड़े विवाहिता के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed