{"_id":"643a41aa122999cbf30c7361","slug":"up-nikay-chunav-2023-who-will-get-mayor-s-ticket-from-agra-multi-cornered-claim-in-bjp-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagar Nigam Chunav 2023: आगरा से किसे मिलेगा मेयर का टिकट? भाजपा से ये हैं दौड़ में शामिल; इस दिन होगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagar Nigam Chunav 2023: आगरा से किसे मिलेगा मेयर का टिकट? भाजपा से ये हैं दौड़ में शामिल; इस दिन होगा तय
Sat, 15 Apr 2023 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
धर्मेंद्र यादव, आगरा
धर्मेंद्र यादव, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:48 AM IST
सार
ताजनगरी आगरा में भाजपा से मेयर की टिकट पाने की राह आसान नहीं है। मेयर की सीट अनुसूचित जाति महिला के नाम पर आरक्षित होने के बाद केंद्र से जुड़े एक माननीय अपनी बेटी को राजनीति में पदार्पण कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी में मेयर के टिकट के लिए जबर्दस्त खींचतान है। दो माननीयों की प्रतिष्ठा दांव पर है तो एक पूर्व विधायक ने भी जोर लगाने में कसर बाकी नहीं रखी है। पूर्व पार्षदों के दावों के बीच दो नए नामांकनों ने दावेदारों की जंग को बहुकोणीय बना दिया है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है, जिसे हाईकमान प्रत्याशी बनाएगा, उसे जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता जुटेंगे।
आगरा में पिछले तीन दशक से मेयर की सीट पर काबिज भाजपा में मेयर के टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी है। मेयर की सीट अनुसूचित जाति महिला के नाम पर आरक्षित होने के बाद केंद्र से जुड़े एक माननीय अपनी बेटी को राजनीति में पदार्पण कराने की तैयारी में हैं। वहीं आगरा में फिर से पैर जमाने की कोशिश में लगे दूसरे माननीय ने भी दावा ठोंक दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह

पूर्व विधायक भी दौड़ में शामिल
इसी दरम्यान काफी समय से एक पूर्व विधायक भी मेयर के टिकट की दौड़ में लगी हैं। उन्हें भी जिले के एक माननीय का आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसे में टिकट का दावा करने वाली पूर्व पार्षद ने भी अपने को लड़ाई से अलग नहीं किया है। नामांकनपत्रों की खरीद तीन दिन से चल रही है मगर अभी तक पूर्व विधायक और पूर्व पार्षद के अलावा किसी ने नामांकनपत्र नहीं खरीदा है। जिन तीन लोगों के नाम पैनल में भेजे गए हैं। उन पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह