फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up nikay chunav 2023 126 voters in Hirabagh and 30 thousand voters in Nai Ki Sarai will elect their councilor

निकाय चुनाव 2023: हीराबाग में 126 तो नाई की सराय में 30 हजार मतदाता,जानें कहां हैं कितने वोटर

Sun, 02 Apr 2023 12:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 12:42 PM IST
सार

जिले में कुल 16.67 लाख वोटर हैं, जिनमें अकेले आगरा नगर निगम में ही 14.66 लाख मतदाता हैं। मार्च में हुए संक्षिप्त पुनरीक्षण में करीब 27 हजार वोटर नगर निगम सीमा में बढ़े हैं।

विज्ञापन
Up nikay chunav 2023 126 voters in Hirabagh and 30 thousand voters in Nai Ki Sarai will elect their councilor
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निकायों में अपनी सरकार चुनने के लिए नगर निगम से लेकर नगर पंचायतों तक के मतदाता अपना-अपना पार्षद चुनेंगे। कई वार्ड ऐसे हैं, जहां मतदाता बेहद कम हैं तो कहीं सबसे ज्यादा। शहर में नगर पंचायत के रूप में स्वामीबाग के वार्ड नंबर 6 हीराबाग में केवल 126 मतदाता हैं जबकि नगर निगम के वार्ड नाई की सराय के 30013 मतदाता अपना पार्षद चुनेंगे। नगर निगम में ही सबसे कम 6954 मतदाता मोहनपुरा वार्ड में हैं, जो नाई की सराय से एक चौथाई से भी कम हैं।

विज्ञापन


नगर निकायों की मतदाता सूची शनिवार को जारी कर दी गई। जिले में कुल 16.67 लाख वोटर हैं, जिनमें अकेले आगरा नगर निगम में ही 14.66 लाख मतदाता हैं। मार्च में हुए संक्षिप्त पुनरीक्षण में करीब 27 हजार वोटर नगर निगम सीमा में बढ़े हैं। पहले 14.49 लाख मतदाता नगर निगम में थे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7.94 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 6.71 लाख हैं।

विज्ञापन

नगर निगम में होंगे नामांकन

एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन में नामांकन नगर निगम में किए जाएंगे। फिरोजाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से मतदान पार्टियों की रवानगी और वापसी होगी। मतगणना भी मंडी समिति में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा नेता भाइयों के घर पर चला बुलडोजर: अखिलेश के करीबी जुगेंद्र यादव पर बड़ी कार्रवाई; कुर्क हो चुका है होटल

नगर निगम में सबसे ज्यादा वोटर इन क्षेत्रों में


वार्ड             वोटर
नाई की सराय 30013

रामनगर             26529
गोबर चौकी            25221

नगला मेवाती 24639
उखर्रा             23099

नगर निगम में सबसे कम वोटर
वार्ड             मतदाता

मोहनपुरा             6954
आवास विकास पूर्वी 7569

कमला नगर एबीसीडी 7880
हरजूपुरा             8312

बाग मुजफ्फर खां 9082
जिले में सबसे कम वोटर इन जगहों पर
वार्ड नगर पंचायत वोटर

हीराबाग स्वामीबाग 126
प्रेम भवन स्वामीबाग 134

प्रेम नगर दयालबाग 142
स्वामीबाग उत्तर पश्चिमी स्वामीबाग 149

स्वामीबाग स्वामीबाग 153
नगर निकायों में इतने हैं मतदाता

नगर निकाय पुरुष महिला कुल
नगर निगम आगरा 7,95,170 6,71,618 14,66,788

नगर पालिका फतेहपुर सीकरी 15,521 13488 29009
नगर पालिका शमसाबाद 14071 12363 26434

नगर पालिका एत्मादपुर 11502 10274 21776
नगर पालिका बाह 7556 6786 14342

नगर पालिका अछनेरा 10115 8915 19030
नगर पंचायत पिनाहट 8410 7067 15477

नगर पंचायत फतेहाबाद 10942 9431 20373
नगर पंचायत किरावली 10988 9648 20636

नगर पंचायत खेरागढ़ 9917 8455 18372
नगर पंचायत जगनेर 6136 5287 11423

नगर पंचायत दयालबाग 1286 1321 2607
नगर पंचायत स्वामीबाग 864 851 1715

कुल वोटर 902478 765504 16,67,982

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed