{"_id":"642916f53831f5c02f0f5c45","slug":"samajwadi-party-leader-jugendra-singh-yadav-house-demolished-by-bulldozer-in-etah-up-big-news-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता भाइयों के घर पर चला बुलडोजर: अखिलेश के करीबी जुगेंद्र यादव पर बड़ी कार्रवाई; कुर्क हो चुका है होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता भाइयों के घर पर चला बुलडोजर: अखिलेश के करीबी जुगेंद्र यादव पर बड़ी कार्रवाई; कुर्क हो चुका है होटल
Sun, 02 Apr 2023 11:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:17 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की गई। आज उनके आवास पर प्रशासन का बुलडोजर चला, इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सपा नेता भाइयों के घर पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में समाजवादी पार्टी से घनिष्ठ संबंध रखने वाले एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके बड़े भाई व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के घर पर बुलडोजर चला। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले सपा नेता का आगरा में भगवान टॉकीज चौराहे के पास स्थित आलीशान होटल नीलकंठ भी कुर्क कर लिया गया था।
शहर के प्रेम नगर स्थित सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव के आवास पर प्रशासन व पालिका द्वारा बुलडोजर चलाया गया। यहां पर सपा नेता द्वारा नाले पर अतिक्रमण कर घर का मुख्य दरवाजा बना रखा था। शिकायत के आधार पर पालिका व प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान एसडीएम शिव कुमार, ईओ एसके गौतम समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
बता दें सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को नौ मार्च 2023 को मथुरा के जैत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। वहीं ठीक नौ महीने पहले उनके बड़े भाई व सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को नौ अप्रैल 2022 को आगरा से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: गोवर्धन के गोविंद कुंड में मिला युवती का अर्धनग्न शव, दुपट्टे से बंधे हाथ-पैर; जैकेट से ढका था मुंह