फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up news young man murdered in etah

एटा: खाना खाते समय युवक को घर से खींच ले गए हमलावर, गोली मारकर की हत्या

Fri, 08 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
up news young man murdered in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला गुमानी में खाना खाते समय युवक को घर से खींच कर हमलावर अपने घर में ले गए और दो गोलियां मार दीं। वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सहित अन्य अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम गांव नगला गुमानी निवासी रामपाल (40) पुत्र सुखराम की दो गोलियां मारकर कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई रामकिशन का आरोप है कि गांव के ही केशपाल व विजयपाल पुत्र जानी, रवि, राहुल और रंजीत पुत्र केशपाल से मुकदमे की रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते पांचों लोग असलहा लेकर भाई रामपाल को खाना खाते समय खींचकर अपने घर में ले गए और दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

रामकिशन ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व केशपाल की पुत्रवधू शिल्पी पत्नी रवी कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी थी, केशपाल ने हत्या के प्रयास का मुकदमा रामकिशन और भाई रामपाल के नाम दर्ज करा दिया था। तभी से केशपाल रंजिश मानने लगा और इसी रंजिश के चलते भाई रामपाल को पहले खींचकर अपने घर के अंदर ले गए और गोली मारकर घायल अवस्था में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिजन पुलिस की सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई रामकिशन ने केशपाल, विजयपाल, रवी, राहुल और रंजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व हत्या के प्रयास के मामले की मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर रामपाल की हत्या की गई है। आरोपी केशपाल को हत्या में उपयोग किए गए तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed