फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up mlc election results agra firozabad mlc seat result updates

UP MLC Election Result: आगरा-फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के विजय शिवहरे की बड़ी जीत, सपा के दिलीप यादव हारे

Tue, 12 Apr 2022 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 10:55 AM IST
सार

आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी (स्थानीय प्राधिकारी) चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा के विजय शिवहरे ने सपा के दिलीप यादव को 3266 मतों से हराकर सपा से एमएलसी सीट छीन ली है।

विज्ञापन
up mlc election results agra firozabad mlc seat result updates
भाजपा के विजयी प्रत्याशी विजय शिवहरे व समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के विजय शिवहरे 3266 वोट से सपा के दिलीप सिंह को हराकर आगरा-फिरोजबाद एलएलसी चुनाव जीत गए हैं। सपा के डॉ. दिलीप सिंह को 205 वोट ही प्राप्त हो सके। प्रथम वरीयता के 1871 मत जीत के लिए विजयी प्रत्याशी को चाहिए थे।इस तरह से भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत हासिल की है। इससे भाजपाइयों में खुशी है। 

विज्ञापन




एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में शुरू हुई थी। मतगणना से 30 मिनट पहले स्ट्रांग रूम खोले गए। सबसे पहले वैध मत पत्रों की जांच हुई। छंटनी में 105 मत अवैध पाए गए। इन मतों को निरस्त कर दिया गया। कुल 3845 वोट पड़े थे। निरस्त मतों के बाद 3740 वैध मतों की गिनती हुई। 

विज्ञापन

आयोग की संस्तुति के बाद मिलेगा प्रमाणपत्र

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी को कुल 3471 मिले हैं। निर्दलीय हसनूराम अंबेडकरी को 12, प्रवीण कुमार को 30 और विमल कुमार को 22 वोट मिले हैं। विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र नहीं मिला है। डीएम के अनुसार मतगणना रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। संस्तुति के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


up mlc election results agra firozabad mlc seat result updates
मंडी समिति परिसर में हुई मतगणना - फोटो : अमर उजाला

सात टेबलों पर हुई मतगणना

मंडी समिति परिसर में सात टेबलों पर मतगणना हुई। सबसे पहले मतपत्र के प्रथम वरीयता के आधार पर वैधता की जांच की गई। निरस्त मत पत्रों को छांटा गया। फिर 25-25 मतपत्रों के बंडल बनाए गए। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

पांच प्रत्याशियों ने लड़ा था चुनाव 

इस बार आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी सीट के लिए पांच प्रत्याशियों ने एमएलसी चुनाव लड़ा था। इनमें भाजपा से विजय शिवहरे, सपा से दिलीप यादव, निर्दलीय आंबेडकरी हसनुराम, विमल और प्रवीन कुमार शामिल हैं। चुनाव ने भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। इस सीट से तीन बार जीत चुके सपा के दिलीप यादव का हार का सामना करना पड़ा। 

98.06 फीसदी हुई थी वोटिंग 

आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिए शनिवार को दोनों जिलों में 98.06 फीसदी मतदान हुआ था। जिले में कुल 3922 मतदाता थे। इनमें 3846 ने वोट किया था। मतगणना के लिए मंडी परिसर में सात टेबल लगाई गईं। एक ही चक्र में मतगणना पूरी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed