फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP MLC Election Result 2020 Counting Live Update in Agra

MLC Election Result: आगरा शिक्षक सीट पर निर्दलीय आकाश अग्रवाल जीते, भाजपा प्रत्याशी को हराया

Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
सार

  • आगरा शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 23 सौ से अधिक वोटों से हराया है।  

विज्ञापन
UP MLC Election Result 2020 Counting Live Update in Agra
एमएलसी चुनाव परिणाम: विजयी प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाणपत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीट निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) की मतगणना शुक्रवार को भी जारी है। आगरा शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल जीत गए हैं। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार वशिष्ठ रहे। उधर, आगरा स्नातक सीट की मतगणना जारी है। तीन चक्र की मतगणना पूरी हो गई है। चौथे चक्र की गणना हो रही है। इसमें सपा प्रत्याशी डॉ. असीम यादव पहले स्थान पर हैं। 

विज्ञापन


शाहदरा स्थित मंडी परिसर में चल रही मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। शिक्षक सीट पर प्रथम वरीयता के लिए दो चक्रों की मतगणना का परिणाम रात 10 बजे आया। इसमें निर्दलीय आकाश अग्रवाल 2113 वोटों से आगे रहे। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार वशिष्ठ रहे। कोई प्रत्याशी कुल मतों के 50 फीसदी मत जीतने के लिए प्राप्त नहीं कर सका। ऐसे में द्वितीय वरीयता के मतों के आधार पर नतीजा आया। 
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर को द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में एलिमिनेशन राउंड में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। 16 में 14 प्रत्याशी एक-एक बाहर हो गए। गिनती और एलिमिनेशन राउंड के बाद 6690 मत डॉ आकाश अग्रवाल को मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी  दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 4314 वोट मिल सके। इस तरह आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर 2376 वोटों से जीत दर्ज की। रिटर्निंग ऑफिसर अनिल कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक सीट के मतों की गिनती जारी

UP MLC Election Result 2020 Counting Live Update in Agra
एमएलसी चुनाव परिणाम: मंडी समिति परिसर में हो रही मतगणना - फोटो : अमर उजाला

आगरा खंड स्नातक सीट पर वोटों की गिनती गुरुवार को शुरू तक नहीं हो पाई। रात 12 बजे तक मतपत्रों के बंडल ही बन पाए। 29 राउंड में मतगणना होगी। नतीजा शुक्रवार की रात तक आने की संभावना है। स्नातक सीट पर 398 मतदेय स्थल थे। ऐसे में प्रत्येक मतदेय स्थल की मतपेटियों को खोलकर पहले 25-25 मतपत्रों के बंडल बनाए गए। यहां कुल 22 प्रत्याशी हैं। 

कभी भाजपाइयों तो कभी सपाइयों ने किया हंगामा

मतगणना स्थल पर गुरुवार की सुबह दस से रात 10 बजे तक कई बार हंगामा हुआ। कभी भाजपाई भड़के तो कभी सपाई। सुबह 11 बजे शिक्षक मतगणना पंडाल में मतपत्रों की छंटाई चल रही थी। तभी भाजपा समर्थक अपने मतगणना एजेंट के लिए खाने के पैकेट और पानी की बोतलें लेकर पंडाल में प्रवेश करने लगे। 

वहां सुरक्षा बलों ने उन्हें खाना व पानी अंदर ले जाने से रोका। इसके बाद भाजपा समर्थकों ने बैरीकेडिंग के पास खड़े होकर हंगामा किया। एडीएम सिटी डॉ.प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि आयोग के निर्देश हैं कोई खाने व पीने की वस्तु अंदर नहीं ले जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed