सपा-बसपा पर योगी के मंत्री का तंज- गठबंधन में कांग्रेस भी होती तो दिलचस्प होता मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा-बसपा के गंठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन एक नेता और राष्ट्रवादी सरकार को रोकने के लिए है, जिससे देश और प्रदेश को लूटा जा सके।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि गठबंधन में कांग्रेस भी होती तो मुकाबला दिलचस्प होता। राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को उच्चतम न्यायालय के अधीन बताते हुए उन्होंने कुछ दिनों तक इंतजार करने की बात कही।
हर ब्लाक से प्रयागराज के लिए बस सेवा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग ने कुंभ के दृष्टिगत प्रदेश के प्रत्येक जिले और ब्लाक से प्रयागराज तक बसों का संचालन शुरू किया है। जिससे श्रद्धालुओं को कुंभ में शिरकत करने के लिए असुविधा का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा, सुविधा व परिवहन के दृष्टिगत से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रयागराज महानगर में 500 बसों का संचालन शटल सेवा के रूप में किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने बाबा दामोदरदास से आशीर्वाद लिया।