फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up minister shrikant sharma tweet on article 370 jammu kashmir issue

'जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर एक देश, एक विधान, एक प्रधान का सपना साकार'

Tue, 06 Aug 2019 12:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Aug 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
up minister shrikant sharma tweet on article 370 jammu kashmir issue
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर पर एतिहासिक फैसला लिया है। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संकल्प पेश किए। जिसके तहत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किया जाएगा। साथ ही लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग राज्य बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अभूतपूर्व फैसले पर यूपी के ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट किया है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश, एक विधान, एक प्रधान का सपना साकार किया है। 
विज्ञापन

 


ऊर्जा मंत्री ने लिखा है कि अब आतंकवाद मुक्त और विकसित कश्मीर का सपना पूरा होगा। यह एतिहासिक फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को कोटि कोटि धन्यवाद। एक अन्य ट्वीट में ऊर्जा मंत्री ने कश्मीर मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। 

ऊर्जा ने लिखा कि जम्मू एवं कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के भाजपा सरकार के फैसले से दुखी होकर कांग्रेसी छाती पीट रही है, जबकि पूरा देश कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने पर जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बधाइयां दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed