फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up minister shrikant sharma targets congress over caa in mathura

राजकुमार राहुल और राजकुमारी प्रियंका बताएं क्या घुसपैठियों को नागरिकता देंगे: ऊर्जा मंत्री

Sun, 12 Jan 2020 06:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
up minister shrikant sharma targets congress over caa in mathura
रैली को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मथरा में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा और संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को सेठ बीएन पोद्दार स्कूल के मैदान में जन जागरण रैली का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद मुसलमान पाकिस्तान चले गए और वहां से हिंदू भारत आ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो हिंदू और सिख वहां रह गए उनका शोषण किया गया। उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया। इसकी चिंता न कांग्रेस ने की न ही किसी अन्य दल ने की। भाजपा ने ही उनके दर्द को महसूस किया। इसलिए नागरिकता संशोधन कानून लाया गया।
विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इस कानून से किसी की नागरिकता जा नहीं रही है, बल्कि उन लोगों के नागरिकता दी जा रही है, जिनका पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में शोषण किया गया। अब रानी सोनिया गांधी, राजकुमार राहुल गांधी और राजकुमारी प्रियंका बताएं कि क्या वो घुसपैठियों को नागरिकता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'गांधी की बात करने वाले ही उनकी विचारधारा पर नहीं चलते'

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जो व्यवस्था नागरिकता संशोधन कानून में की गई है उस बात का समर्थन गांधीजी भी करते थे, लेकिन अब जो लोग गांधीजी की बात करते हैं वे उनकी विचारधारा पर नहीं चलते। जागरूकता गोष्ठी को पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने भी संबोधित किया।
 
इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया, जो स्कूल के मैदान से पुराने बस स्टैंड होता हुआ होली गेट पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरण रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed