फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Metro Rail Corporation team Survey for Station At Guru ka Taal

खुशखबरः ताजनगरी में मेट्रो स्टेशन के लिए सर्वे, ताजमहल तक जाने को बनेंगे दो कॉरीडोर

Fri, 17 Jan 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
UP Metro Rail Corporation team Survey for Station At Guru ka Taal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में मेट्रो चलाने की कवायद में बुधवार को सीईसी ने पर्यावरण संबंधी निरीक्षण किया तो बृहस्पतिवार को यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों ने सिकंदरा और गुरू के ताल मेट्रो स्टेशन के लिए सर्वे किया। आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में 15 स्टेशन हैं, जिनमें से छह का सर्वे किया जा चुका है। सिकंदरा, गुरु का ताल, शास्त्रीनगर सहित नौ स्टेशनों के सर्वे की कवायद अब शुरू की गई है।
विज्ञापन


तहसील, नगर निगम और आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मेट्रो रेल कारपोरेशन के इंजीनियरों ने सबसे पहले सिकंदरा में स्मारक से लेकर केके नगर तक जमीन का सर्वे किया। सिकंदरा से ताजमहल तक के पहले मेट्रो रूट का यह पहला स्टेशन है।
विज्ञापन


सिकंदरा के बाद गुरुद्वारा गुरू के ताल की जमीन के पास जगह देखी गई। सिकंदरा और गुरुद्वारा गुरू के ताल दोनों ही केंद्र सरकार के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षित स्मारक हैं। इनकी 100 मीटर सीमा के अंदर निर्माण नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित 100 मीटर सीमा के बाहर निर्माण की संभावनाएं सर्वे टीम ने तलाशीं। मेट्रो के इस पहले कारीडोर में 7.50 किमी भूमिगत और 6.50 किमी एलीवेटेड ट्रैक है। इसकी शुरुआत सिकंदरा से होगी। एलीवेटेड ट्रैक के निर्माण के दौरान वैकल्पिक रूट बनाए जाएंगे।

मेट्रो के इन स्टेशनों का हो चुका सर्वे
ताज पूर्वी गेट, फतेहाबाद रोड, बसई, आगरा किला, शाहजहां गार्डन, जामा मस्जिद।

इनका होना है सर्वे
सिकंदरा, गुरु का ताल, आइएसबीटी, शास्त्रीनगर, आंबेडकर विश्वविद्यालय, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, एसएन मेडिकल कॉलेज

मेट्रो में ये दो कारीडोर बनेंगे
रूट                                             दूरी
सिकंदरा-ताज पूर्वी गेट               14 किमी
आगरा कैंट-कालिंदी विहार,         16 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed