फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up lakhpati didi Prabha Yadav honored at National Commission for Women foundation day ceremony

यूपी की लखपति दीदी: दूध बेचकर प्रभा यादव ने किया कमाल, राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान; महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

Fri, 30 Jan 2026 07:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 30 Jan 2026 07:33 PM IST
सार

सात दुधारू पशु और उद्यमशील सोच के साथ प्रभा यादव आज प्रदेश की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आजीविका सृजन की मिसाल बन गईं हैं। लखपति दीदी के रूप में पहचान बना चुकीं प्रभा यादव ने दूध आपूर्ति कर दो लाख से अधिक का कारोबार किया। उनकी उद्यमिता को राष्ट्रीय मंच पर भी सम्मान मिला है। 
 

विज्ञापन
up lakhpati didi Prabha Yadav honored at National Commission for Women foundation day ceremony
लखपति दीदी प्रभा यादव की पेंटिंग भेंट करतीं यूपी महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चाैहान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर को यूपी की लखपति दीदी प्रभा यादव पर महिला आयोग द्वारा निर्मित एक आकर्षक कैनवस पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन


प्रभा यादव उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी एक सशक्त स्वयं सहायता समूह सदस्य हैं। वह मुरली माता स्वयं सहायता समूह से संबद्ध हैं और बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की सक्रिय दुग्ध उत्पादक सदस्य हैं। ग्राम रसोई, जनपद झांसी की निवासी प्रभा ने अपने परिश्रम, लगन और उद्यमशील सोच के बल पर लखपति दीदी के रूप में उल्लेखनीय पहचान स्थापित की है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 से दिसंबर 2025 तक प्रभा यादव ने बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को कुल 3475 लीटर दूध की आपूर्ति कर लगभग 2.16 लाख रुपये का कारोबार किया। उनके पास वर्तमान में सात दुधारू पशु हैं, जो उनकी सतत आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि प्रभा यादव जैसी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और आजीविका सृजन की प्रेरक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें समाज में सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed