{"_id":"5d9ccebf8ebc3e939f407caa","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-will-visit-taj-mahal-qila-fatehpur-sikri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल का यह है कार्यक्रम, आज करेंगी ताजमहल, किला व सीकरी का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल का यह है कार्यक्रम, आज करेंगी ताजमहल, किला व सीकरी का दीदार
Wed, 09 Oct 2019 04:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Oct 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन दिन ताजनगरी में रहेंगी। वह आज (बुधवार) दोपहर को पहुंच जाएंगी। इस दौरान दीक्षांत समारोह में शिरकत करने से पहले विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का दीदार करने जाएंगी। राज्यपाल दो रात सर्किट हाउस में ठहरेंगी।
कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल बुधवार अपराह्न पौने तीन बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगी। यहां से उनका काफिला सीधे सर्किट हाउस जाएगा। इसके बाद कलाकृति जाने के लिए उनका समय आरक्षित रखा गया है। लौटकर सर्किट हाउस आएंगी। रात में ठहरेंगी।
इसको देखते हुए यहां सुरक्षा के व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। अगले दिन यानी गुरुवार को वह सुबह 9.30 बजे ताजमहल देखने जाएंगी। 11 बजे आगरा किला। सर्किट हाउस में दोपहर के भोजन के बाद अपराह्न चार बजे फतेहपुर सीकरी जाएंगी। शाम छह बजे सर्किट हाउस लौटने के बाद यहां कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी।

शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। दोपहर दो बजे सर्किट हाउस में दोपहर के भोजन के बाद गैर सरकारी संगठन और दूसरे संगठनों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगी। इसके बाद फिरोजाबाद के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी।