फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Governor Anandi Ben Patel Statue of Sardar Patel At Meena Bazar Agra

आगरा: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, सेवा को दिया सम्मान

Wed, 22 Dec 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Dec 2021 12:03 AM IST
सार

कुर्मी-क्षत्रिय समाज ने लौहपुरुष की प्रतिमा तैयार कराई, जिसे नगर निगम ने चौराहे पर लगवाया। छतरी के निर्माण पर निगम ने 12 लाख और सामने पार्क में लगे फव्वारे पर 14 लाख रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन
Up Governor Anandi Ben Patel Statue of Sardar Patel At Meena Bazar Agra
राज्यपाल आनंदी बेन ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 7 फुट ऊंची प्रतिमा मीना बाजार चौराहे की नई पहचान बन गई। मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रतिमा का अनावरण किया। कुर्मी-क्षत्रिय समाज ने लौहपुरुष की प्रतिमा तैयार कराई, जिसे नगर निगम ने चौराहे पर लगवाया। छतरी के निर्माण पर निगम ने 12 लाख और सामने पार्क में लगे फव्वारे पर 14 लाख रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन

राज्यपाल ने फव्वारे का लोकार्पण किया
राज्यपाल ने प्रतिमा के अनावरण के बाद फव्वारे का लोकार्पण किया। उनकी अगवानी मेयर नवीन जैन ने की। इस मौके पर केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


सेवा को दिया सम्मान
प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल कुर्मी-क्षत्रिय महासभा की ओर से अग्रसेन भवन लोहामंडी में आयोजित विचार गोष्ठी और सर्व समाज सम्मान समारोह में राज्यपाल ने शहर के लोगों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया राज्यपाल ने सम्मानित
कोरोना काल में मरीजों की सेवा के लिए होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. आरएस पारीक, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, पंजाबी सभा अध्यक्ष सर्वप्रकाश कपूर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सरदार पटेल के जीवन से सीख लेने के लिए कहा और बताया कि उन्होंने अहमदाबाद का ऐसा ड्रेनेज सिस्टम बनवाया जो 55 साल तक कारगर रहा। राज्यपाल ने कहा कि लौहपुरुष को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में सोचा और भव्य प्रतिमा बनाकर श्रद्धांजलि दी

ये भी पढ़ें...
उपलब्धि: आगरा की डॉ. निहारिका को मिला सम्मान, बच्चों और किशोरियों का संवार रहीं भविष्य
यूपी: राज्यपाल ने विवि को दी सलाह, पांच गांव गोद लें और महिलाओं को बनाएं सशक्त, लिज्जत पापड़ की कहानी बताई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed