फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP government sought a proposal to make Akola a new tehsil in Agra

Agra News: अकोला बनेगा नई तहसील, प्रशासन से मांगा प्रस्ताव, कल होगी सभी एसडीएम की बैठक

Thu, 22 Dec 2022 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Dec 2022 12:12 PM IST
सार

अकोला ब्लॉक जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर है, जिससे लोगों को खसरा-खतौनी, पैमाइश व अन्य राजस्व कार्यों के लिए 20 किमी. दूर शहर आना पड़ता है। अगर नई तहसील बनती है तो लोगों को शहर आना नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
UP government sought a proposal to make Akola a new tehsil in Agra
आगरा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकोला को तहसील बनाने के लिए आगरा जिले में कवायद शुरू हो गई है। शासन ने प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए 23 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में सभी तहसीलों के एसडीएम की बैठक होगी। जिसमें अकोला क्षेत्र के नक्शे व अभिलेख रखे जाएंगे। सभी एसडीएम की आख्या के साथ प्रस्ताव तहसील की घोषणा के लिए राजस्व परिषद को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


जिले में छह तहसील हैं। 15 ब्लॉक हैं। सदर, एत्मादपुर, बाह, किरावली, खेरागढ़ और फतेहाबाद के बाद अब अकोला नई तहसील बन सकता है। अकोला की आबादी करीब 40 हजार है। नई तहसील बनाने के लिए अकोला ब्लॉक में बिचपुरी, बरौली अहीर, शमसाबाद, सैंया और खेरागढ़ ब्लॉक का आंशिक भाग भी शामिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन

सभी एसडीएम से मांगें दस्तावेज

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार सिंह के अनुसार नई तहसील सृजन के संबंध में 23 दिसंबर को बैठक होगी। जिसमें सदर, किरावली, खेरागढ़ और फतेहाबाद के एसडीएम शामिल होंगे। इन तहसीलों का आंशिक भाग अकोला तहसील में शामिल होगा। इसके लिए चारों तहसीलों के एसडीएम से दस्तावेज, सजरा प्लान और राजस्व अभिलेख आदि मांगे गए हैं। बैठक के बाद तहसील बनाने के संबंध में आख्या मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को प्रेषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर

अकोला ब्लॉक जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर है। अकोला ब्लॉक में करीब पांच किमी क्षेत्र में फैला एयरफोर्स का ड्रापिंग जोन है। जहां पैराट्रूपर्स हवाई छलांग लगाते हैं। फिलहाल अकोला ब्लॉक सदर तहसील क्षेत्र में शामिल है। नई तहसील बनने से अकोला व आस-पास क्षेत्रों के लोगों को खसरा-खतौनी, पैमाइश व अन्य राजस्व कार्यों के लिए 20 किमी. दूर शहर नहीं आना पड़ेगा। 

बाह को जिला बनाने की मांग अधूरी

जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर स्थित बाह तहसील को जिला बनाने की मांग पिछले कई वर्षों से लंबित है। हर बार चुनाव में बाह तहसील को जिले का दर्जा देने की मांग उठती है। जिला बनने से यहां बुनियादी सुविधाओं के अलावा कानून व प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हो सकती है। बाह तहसील की आबादी करीब तीन लाख से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed