फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP finance minister promises to promote industries in Agra

योगी के वित्त मंत्री ने आगरा में इन उद्योगों को प्रोत्साहन देने का दिया भरोसा

Fri, 29 Jun 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 29 Jun 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
UP finance minister promises to promote industries in Agra
प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के उद्योगों के विकास विषय पर सीए इंस्टीट्यूट के सेमिनार में आए प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदूषण रहित उद्योगों फूड पार्क, आईटी पार्क और मनोरंजन से जुड़ी योजनाओं को प्रोत्साहन देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कपड़ा, सोलर, आईटी आदि के  जरिए रोजगार और औद्योगिक विकास का फायदा लिया जा सकता है। दो सालों में प्रदेश के औद्योगिक माहौल में बदलाव साफ नजर आने लगेगा।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने टीटीजेड में पर्यावरण कानून पर कहा कि टीटीजेड बड़ी समस्या है, लेकिन परहेज तो करना होगा। आगरा से जोड़ा गया डिफेंस कॉरीडोर विकास लाएगा। व्यापारियों को सरकार सुरक्षा दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी से प्रदेश में13 फीसदी राजस्व बढ़ा है। 6.59 लाख व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रदेश की पहचान गुंडे, मवालियों से अब नहीं होती। बिगड़ी व्यवस्था बनाने में समय लग रहा है। 

सेमिनार में सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर आरसी सांखला ने बताया कि 30 अप्रैल तक जिन निर्यातकों ने रिफंड के लिए आवेदन किया है, उन्हें दे दिया गया है। जीएसटी में 53 हजार रजिस्ट्रेशन नए हुए हैं। 

जिनमें से 20 फीसदी  यानी करीब 11 हजार व्यापारी रिटर्न फाइल नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जो नोटिस भेजे जा रहे हैं, वह सीए या टैक्स अधिवक्ता को पहुंच रहे हैं, जबकि यह व्यापारी को जाना चाहिए। 

कई सीए ने अपने फोन नंबर व्यापारी के नंबर पर रजिस्टर्ड करा रखे हैं। सर्वे के सवाल पर जीएसटी कमिश्नर ने कहा कि मनमाने सर्वे नहीं होते, बल्कि जांच पड़ताल के बाद प्रक्रिया के तहत उच्च अधिकारियों की सहमति से कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed