फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP energy minister Shrikant Sharma city mathura is not getting electricity supply even for 15 hours

ऊर्जा मंत्री के शहर में 15 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में जनता व्याकुल

Wed, 23 Sep 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2020 12:22 AM IST
सार

  • मथुरा के कई इलाकों में पिछले पांच दिन से 15 घंटे भी बिजली लोगों को नहीं मिल रही। राधिका विहार, राधापुरम और राधापुरम एस्टेट के लोग बिजली संकट से परेशान हैं। 

विज्ञापन
UP energy minister Shrikant Sharma city mathura is not getting electricity supply even for 15 hours
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृह जनपद मथुरा और उनके विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच दिन से 15 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली कब गुल हो जाए कुछ पता नहीं। दोपहर को गई बिजली रात को आती है तो रात को गई बिजली सुबह।

विज्ञापन


बिजली संकट से राधिका विहार, राधापुरम और राधापुरम एस्टेट के लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में लोग बिजली विभाग के अफसरों की मनमानी को कोसते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि 24 घंटे बिजली मिलने का सपना तो सपना ही बनकर रह गया है। 
विज्ञापन


 
पांच दिन से बिजली ने किया बेहाल

राधापुरम एस्टेट में रहने वाली सुनीता उपाध्याय ने कहा कि लगभग पांच दिन से कब बिजली आती और कब चली जाती है। कोई पता नहीं है। इससे पहले तो बिजली व्यवस्था दुरुस्त थी। इन पांच दिन से 15 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। बिजली कटौती से उमस गर्मी से बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'समय से बिल जमा, फिर भी नहीं बिजली'

राधापुरम की राखी ने कहा कि समय से बिजली बिल जमा करने के बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू न मिलना भी खटकता है। पांच दिनों से हाल बिल्कुल बुरा हो गया है। बिजली अफसरों को भी कतई जनता की चिंता नहीं है। जनता का ध्यान रखते बिजली उपलब्ध कराई जाए।

रात को गई बिजली, सुबह ही आती

राधिका विहार की कविता खत्री ने कहा कि दोपहर को गई बिजली रात को आती है और रात की गई बिजली सुबह आती है। बिजली अफसरों की मनमानी का खामियाजा जनता भुगत रही है। इन्हीं बिजली अफसरों के कारण सरकार की भी बदनामी होती है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। 

'मनमानी करने वाले अफसरों पर हो कार्रवाई'

राधिका विहार की शोभा तिवारी ने कहा कि ऊर्जामंत्री के गृह जनपद के बिजली अफसरों का हाल यह है तो प्रदेश की जनता को यह अफसर बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने में क्या करते होंगे। ऐसे मनमानी करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे बिजली देने का सपना सरकार पूरा करे। 

बिजली लाइन हैंडओवर करने से हो रही परेशानी: एसडीओ

एसडीओ कृष्णानगर रमेश सोनी ने कहा कि गोविंदपुर बिजलीघर को लाइन हैंडओवर करने से यह परेशानी खड़ी हुई है। आला अफसरों के संज्ञान में पूरा मामला दे दिया गया। जल्द ही इस समस्या का समाधान करके बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed