फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Elections Voter List Woman On Top In Five Year

आगरा: मतदाता बनने में भी आगे महिलाएं, पांच साल में इतनी बढ़ी, जानिए 2017 के विधानसभा चुनाव में क्या थी संख्या

Wed, 29 Dec 2021 05:50 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Dec 2021 05:50 PM IST
सार

विधान सभा चुनाव 2017 की तुलना में 2022 के लिए मतदाता सूची में बढ़े 100379 पुरुष और 116814 महिलाएं

विज्ञापन
Up Elections Voter List Woman On Top In Five Year
voter list

विस्तार

मतदाता बनने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। बीते पांच साल में इनकी संख्या 16435 बढ़ी है। 2017 की तुलना में 2022 के लिए कुल 2.17 लाख मतदाता बढ़े हैं। जिनमें 1880006 पुरुष और 1581072 महिलाएं हैं। 2017 में 1779627 पुरुष मतदाता थे जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1464258 थी। 
विज्ञापन

 जिले की नौ सीटों पर विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमों का गठन हो चुका है। उधर, बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के डीएम की बैठक बुलाई है। मंगलवार शाम को डीएम प्रभु नारायण सिंह लखनऊ रवाना हो गए। इधर, जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक नौ सीटों पर इस बार कुल 3461217 मतदाता हैं। 2017 में इनकी संख्या 3244016 थी। जो इस बार 2.17 लाख बढ़ गई है। इनमें 100379 पुरुष बढ़े हैं जबकि 116814 महिलाएं बढ़ी हैं। महिलाओं की संख्या पुरुषों से 16435 अधिक है। 
विज्ञापन

43 मतदान केंद्रों पर बढ़े 485 बूथ
पांच साल में मतदान केंद्र व मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) बदल गए हैं। 2017 के चुनाव में जिले में 1725 मतदान केंद्र और 3411 पोलिंग बूथ थे। 2022 चुनाव में अब 1768 मतदान केंद्रों पर 3896 पोलिंग बूथ होंगे। पांच साल में 43 नए मतदान केंद्र और 485 पोलिंग बूथ बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नए नियम होंगे लागू 
80 से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए डाकमत की सुविधा।
एक मतदेय स्थल की सूची में अधिकतम 1200 मतदाता होंगे।
प्रत्येक ईवीएम मशीन के साथ इस बार वीवी पेट मशीन होगी।
पहली बार आरओ और एआरओ बनने के लिए परीक्षा ली गई है। 
सभी बूथों पर कोविड जांच के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।

मतदाता सूची कार्य पूरा
पुरुषों के सापेक्ष नई महिला मतदाता इस बार अधिक जुड़ी हैं। मतदाता सूची कार्य पूर्ण हो चुका है। पांच जनवरी को अंतिम प्रकाश होगा। बूथों की मैपिंग हो चुकी है। हर कार्य के लिए अलग टीम बनाई है। - यशवर्धन श्रीवास्तव, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed