फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022: Shivpal Said, Samajwadi Party is our priority in alliance

यूपी चुनाव 2022 : शिवपाल ने कहा- समाजवादी पार्टी से गठबंधन हमारी प्राथमिकता, हम पूरे करेंगे भाजपा के अधूरे वादे

Wed, 13 Oct 2021 11:31 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Oct 2021 11:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और ऐसे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी इच्छा से अवगत कराया है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Shivpal Said, Samajwadi Party is our priority in alliance
आगरा: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महंगाई और भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा होगा। प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने खुद विपक्ष को मुद्दे दे दिए हैं। बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में उन्होंने यह बातें पत्रकारों से कहीं।

विज्ञापन


सामाजिक परिर्वतन रथ यात्रा दूसरे दिन आगरा में उन्होंने फतेहाबाद रोड से शुरू की। माल रोड से प्रतापपुरा, साईं की तकिया, कलक्ट्रेट, हरीपर्वत, भगवान टॉकीज होते हुए दोपहर बाद टूंडला पहुंची। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा, चुनावी गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी उनकी पहली प्राथमिकता है। संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा समान विचाराधारा वाले सेक्यूलर दलों से गठबंधन के लिए दरवाजे खुले हैं। चुनाव में अभी पांच महीने हैं, उससे पहले गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी। शिवपाल ने भाजपा से किसी तरह का गठबंधन करने से इनकार किया है। भाजपा सरकार में विपक्ष पर मुद्दों की कमी नहीं है।  
विज्ञापन

हम पूरे करेंगे भाजपा के अधूरे वादे
शिवपाल यादव ने कहा, भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। 2022 में प्रसपा की सरकार बनने पर भाजपा के अधूरे वादों को हम पूरा करेंगे। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा किसान, नौजवान परेशान है। प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल है। सपा और प्रसपा द्वारा अलग-अलग रथयात्राएं निकालने के सवाल पर शिवपाल ने कहा दोनों की अपनी-अपनी पार्टियां हैं। गठबंधन के बाद भी पार्टियां रहेंगी। भाजपा की सच्चाई जनता के बीच लाने के लिए सामाजिक परिर्वतन रथ यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में होगा समापन 
प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि मथुरा से शुरू हुई रथयात्रा के पहले चरण का बृहस्पतिवार को सैफई में समापन होगा। दूसरे चरण में कानपुर मंडल में रथयात्रा होगी। 75 जिलों से होकर अयोध्या में यात्रा का समापन होगा।


एक घंटे में तय हुआ दस मिनट का सफर
प्रसपा की रथयात्रा से दूसरे दिन भी शहर की सड़कों पर जाम के हालात बने रहे। फतेहाबाद से प्रतापपुरा तक 10 मिनट का सफर रथ यात्रा के चलते एक घंटे में तय हो सका। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एमजी रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। ट्रैफिक डायवर्जन के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। 50 से अधिक गाड़ियों का काफिला शिवपाल के रथ के पीछे फतेहाबाद रोड से प्रतापपुरा, साईं की तकिया, कलक्ट्रेट, हरीपर्वत से भगवान टॉकीज होते हुए वॉटर वर्क्स तक चला। इस दौरान जगह-जगह सड़कों पर कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा का स्वागत किया।

लखीमपुर हिंसा पर शिवपाल का बड़ा बयान: कहा- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को देना चाहिए इस्तीफा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed