{"_id":"61e5a3dd2869a026247e3d80","slug":"up-election-2022-samajwadi-party-give-four-candidates-b-form-in-assembly-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सपा की राजनीति: दक्षिण विधानसभा सीट से मुस्लिम, एत्मादपुर में खेला क्षत्रिय कार्ड, इन प्रत्याशियों को सौंपे बी फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सपा की राजनीति: दक्षिण विधानसभा सीट से मुस्लिम, एत्मादपुर में खेला क्षत्रिय कार्ड, इन प्रत्याशियों को सौंपे बी फार्म
Tue, 18 Jan 2022 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:17 AM IST
सार
आगरा में समाजवादी पार्टी ने दक्षिण विधानसभा, उत्तर, फतेहाबाद और एत्मादपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगरा में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को आगरा दक्षिण, उत्तर, फतेहाबाद और एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दक्षिण में सपा ने मुस्लिम कार्ड खेला है। एत्मादपुर में क्षत्रिय और फतेहाबाद व उत्तर में ब्राह्मण प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। चारों प्रत्याशियों को सपा मुख्यालय से सोमवार रात बी फार्म जारी हो गए हैं।
समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की पहली सूची में पांच प्रत्याशी घोषित हुए थे। जिनमें तीन सीट रालोद और दो सपा के खाते में गई थी। शहर की दो सहित चार सीटों पर तीन दिन से मचा घमासान सोमवार शाम को थम गया। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि आगरा दक्षिण विधान सभा क्षेत्र से रिजवान रईसुद्दीन प्रिंस को प्रत्याशी बनाया है। आगरा उत्तर से ज्ञानेंद्र गौतम, एत्मादपुर से शिक्षक नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान और फतेहाबाद से राजेश कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। चारों प्रत्याशियों को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय से सोमवार रात को बी-फार्म आवंटित कर दिए हैं।

Trending Videos
आगरा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशियों का प्रोफाइल.....
1- रिजवान रईसुद्दीन प्रिंस
- विधान सभा क्षेत्र- आगरा दक्षिण
- उम्र- 35 साल, शिक्षा-बी कॉम
- व्यवसाय- जूता व्यवसायी
- राजनीतिक सफर- 1999 में पिता लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
- पिता पांच बार सपा शहर अध्यक्ष व 2012 से 13 तक प्रदेश सचिव रहे।
2. ज्ञानेंद्र गौतम
- विधान सभा क्षेत्र- आगरा उत्तर
- उम्र-40 साल, शिक्षा-बी टेक
- व्यवसाय- प्रिंटिंग प्रेस
- राजनीतिक सफर- 2017 में उत्तर सीट से विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं।
- 2005 से 2010 तक मेहरारा ग्राम प्रधान, 2010 में ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ा।

आगरा में सपा के उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
3. डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान
- विधान सभा क्षेत्र- एत्मादपुर
- उम्र- 54 वर्ष, शिक्षा- एमएससी, पीएचडी
- व्यवसाय- प्रोफेसर नौकरी
- राजनीतिक सफर- 2011 से 2016 तक फुफुक्टा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
- 2000 से 2005 तक पत्नी चौखड़ा ग्राम पंचायत से प्रधान रहीं।
4. राजेश कुमार शर्मा
- विधान सभा क्षेत्र- फतेहाबाद
- उम्र- 48 वर्ष, शिक्षा- इंटरमीडिएट
- व्यवसाय- गैस एजेंसी, बीएड कॉलेज
- राजनीतिक सफर- पहली बार विधान सभा का चुनाव लड़ रहे हैं।